जो था खुल्लम-खुल्ला था, अयोध्या, गंगा और तिरंगा के लिए सारी सजा कबूलः उमा भारती

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि वो इस्तीफा नहीं देंगी और जो किया उस पर गर्व है।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Wed, 19 Apr 2017 01:51 PM (IST) Updated:Wed, 19 Apr 2017 05:05 PM (IST)
जो था खुल्लम-खुल्ला था, अयोध्या, गंगा और तिरंगा के लिए सारी सजा कबूलः उमा भारती
जो था खुल्लम-खुल्ला था, अयोध्या, गंगा और तिरंगा के लिए सारी सजा कबूलः उमा भारती

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आपराधिक साजिश के तहत मामला चलाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश पर उमा भारती ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अयोध्या में भव्य राम मंदिर मेरा सपना है। भारत और राम मंदिर के लिए जेल जाने या फांसी के लिए भी तैयार हूं।’’ उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उन्हें राम जन्मभूमि अभियान में अपनी भूमिका के लिए गर्व है और इस बात को लेकर कोई अफसोस या खेद नहीं है।

उमा ने कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के मार्ग में कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा और वह आज रात अयोध्या जाएंगी और रामलला का आर्शिवाद प्राप्त करेंगी। 

उमा भारती ने ये भी कहा कि कोई साजिश नहीं हुई। सब कुछ स्पष्ट है। मैंने राम मंदिर अभियान में गर्व और विश्वास के साथ हिस्सा लिया। मैंने तिरंगे की खातिर मुख्यमंत्री का पद त्याग दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण को साकार होता देखने के लिए जो कुछ भी जरूरी होगा, वह करूंगी। राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने यह भी कहा कि 6 दिसंबर 1992 को विवादस्पद स्थल पर वह मौजूद थी। कांग्रेस पार्टी के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर किसी आरोप का जवाब नहीं देंगी।

यह भी पढ़ें: लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट में भी दोषी पाए गए थे आडवाणी, जोशी समेत कई नेता

यह भी पढ़ें: जानिए, विवादित ढांचा विध्वंस मामले में SC के निर्णय पर क्या बोले नेता और धर्मगुरू

chat bot
आपका साथी