मॉब लिंचिंग की घटना से उलमा में रोष, कहा- ऐसे लोगों को फांसी हो

उलमा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मॉब लिंचिंग के मामलों में राज्य सरकारों को कठोर कानून बनाने को निर्देशित कर चुका है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 07:43 AM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 07:48 AM (IST)
मॉब लिंचिंग की घटना से उलमा में रोष, कहा- ऐसे लोगों को फांसी हो
मॉब लिंचिंग की घटना से उलमा में रोष, कहा- ऐसे लोगों को फांसी हो

सहारनपुर, जासं। राजस्थान के अलवर जनपद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के लाल्लामंडी गांव में शुक्रवार रात हरियाणा निवासी अकबर खान की गोतस्करी के शक में भीड़ द्वारा हत्या किए जाने पर उलमा ने रोष जताया है। उलमा ने मॉब लिंचिंग करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि देश में गाय के नाम पर हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मॉब लिंचिंग के मामलों में राज्य सरकारों को कठोर कानून बनाने को निर्देशित कर चुका है। अभी तक किसी सरकार ने कोई पहल नहीं की है। इससे विशेष संगठनों के लोग बेगुनाह लोगों का कत्ल कर रहे हैं। जामिया हुसैनिया के उस्ताद मुफ्ती तारिक कासमी ने भी इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की। उन्होंने सरकार से मॉब लिंचिंग करने वालों को फांसी की सजा देने का कानून बनाए जाने की मांग की।

गौरतलब है कि राजस्थान के अलवर में एक बार फिर गौ-तस्करी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम अकबर बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक, वह दो गाय लेकर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने गौ-तस्करी का आरोप लगाकर उनको पीटना शुरू कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक हरियाणा के कोलगांव के रहने वाले थे। शुक्रवार रात स्थानीय लोगों ने अकबर को गौ-तस्कर बताकर पीटना शुरू कर दिया।

chat bot
आपका साथी