विध्वंसकारी होगा भारत-चीन युद्ध, कूटनीति के जरिए सुलझाएं विवाद: यूएई

भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच यूएई ने कहा है कि अगर भारत और चीन में युद्ध होता है तो वह विध्वंसकारी होगा।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Thu, 10 Aug 2017 08:36 AM (IST) Updated:Thu, 10 Aug 2017 01:42 PM (IST)
विध्वंसकारी होगा भारत-चीन युद्ध, कूटनीति के जरिए सुलझाएं विवाद: यूएई
विध्वंसकारी होगा भारत-चीन युद्ध, कूटनीति के जरिए सुलझाएं विवाद: यूएई

नई दिल्ली (पीटीआई)। यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के विदेश मंत्री अनवर गरगेश ने कहा है कि भारत व चीन के बीच युद्ध हुआ तो वह विध्वंसकारी होगा। उनका मानना है कि दोनों देशों को इस विवाद का समाधान कूटनीति से करना चाहिए। यह समूचे एशिया के हित में रहेगा।

गरगेश ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात के बाद यह बात कही। उनका कहना था कि भारत व चीन दोनों की महाशक्ति हैं। इनके बीच टकराव नहीं होना चाहिए। कश्मीर में पाक के अनाधिकृत हस्तक्षेप पर उनका कहना था कि यूएई किसी भी ऐसी कार्रवाई की निंदा करता है जिसमें आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनका कहना था कि खाड़ी क्षेत्र में ऐसी हरकत कतर कर रहा है। वह भी अलगाववादियों को आश्रय दे रहा है। सुषमा स्वराज ने इस दौरान गरगेश से आग्रह किया कि यूएई में काम कर रहे भारतीयों के हितों का ध्यान रखें।

डोकलाम में यथास्थिति बरकरार

एक अधिकारी ने कहा है कि डोकलाम में यथास्थिति बरकरार है। भारत की सेना न तो युद्ध के मूड़ में है और न ही शांति के। डोकलाम में केवल मेंटीनेंस का काम किया जा रहा है। पूछा गया कि भारत ने सुकना से सैन्य बल को डोकलाम में रवाना किया है तो उनका कहना था कि चीन सीमा पर सेना की संख्या में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। सेना केवल वहां डटी है। जितना संख्याबल पहले था उतना ही अब भी है। उल्लेखनीय है कि डोकलाम में पिछले 50 दिनों से भारत व चीन की सेनाएं डटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: चीन ने भारत से फिर कहा-डोकलाम छोड़ो, भारत-चीन संघर्ष का काउंटडाउन शुरू

यह भी पढ़ें: चीन को जबाव, भारतीय सेना सीमा पर हर चुनौती का सामना करने में सक्षम

chat bot
आपका साथी