सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में लापता दो अधिकारियों की मौत

दुर्घटनाग्रस्त पनडुब्बी आइएनएस सिंधुरत्न को गुरुवार सुबह समुद्र तट के पास लाया गया। उधर, हादसे में लापता दो अधिकारियों की मौत हो जाने की बात कही जा रही है। नौसेना ने घटना की जांच के लिए रीयर एडमिरल अधिकारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय जांच दल का गठन किया है। गौरतलब है कि रूस से खरीदी गई किलो क्लास पनडुब्बी आइएनएस सिंधुरत्न बुधवार सुबह मुंबई के पास हादसे का शिकार हो गई।

By Edited By: Publish:Thu, 27 Feb 2014 10:36 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2014 02:42 PM (IST)
सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में लापता दो अधिकारियों की मौत

मुंबई। दुर्घटनाग्रस्त पनडुब्बी आइएनएस सिंधुरत्न को गुरुवार सुबह समुद्र तट के पास लाया गया। उधर, हादसे में लापता दो अधिकारियों की मौत हो जाने की बात कही जा रही है। नौसेना ने घटना की जांच के लिए रीयर एडमिरल अधिकारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय जांच दल का गठन किया है।

गौरतलब है कि रूस से खरीदी गई किलो क्लास पनडुब्बी आइएनएस सिंधुरत्न बुधवार सुबह मुंबई के पास हादसे का शिकार हो गई। इससे पनडुब्बी में सवार सात नौसेना कर्मी गंभीर रूप से प्रभावित हो गए। नौसेना में बीते एक साल के दौरान हुए करीब एक दर्जन हादसों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नौसेनाध्यक्ष एडमिरल डीके जोशी ने इस्तीफा दे दिया। सरकार ने तत्काल प्रभाव से उनका त्यागपत्र स्वीकार करते हुए अगली नियुक्ति तक उप-नौसेनाध्यक्ष वाइस एडमिरल आरके धोवान को नौसेना की कमान सौंप दी है। इस हादसे के बाद भारतीय नौसेना में विवाद उत्पन्न हो गया है। कहा जा रहा है कि वाइस एडमिरल शेखर सिन्हा भी इस्तीफा दे सकते हैं।

पढ़ें: करोड़ों रुपये बहाकर भी गवां दिए समुद्री प्रहरी

पिछले सात महीने में इसे मिलाकर भारतीय नौसेना के दस युद्धपोत और तीन पनडुब्बियां हादसे का शिकार हो चुकी हैं। नौसेना के सूत्रों ने बताया कि मुंबई बंदरगाह पर आइएनएस सिंधुरत्न अभ्यास कर रही थी। उसी दौरान पनडुब्बी के बैटरी रूम में रिसाव हुआ और सात नौसेना कर्मियों का दम घुटने लगा। उन्होंने बताया कि नौसेना कर्मी बेहोश हो गए और उन्हें हेलिकॉप्टर से मुंबई में नौसेना के अस्पताल आइएनएस अश्विनी ले जाया गया। हादसे के कारण का पता लगाने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी की अगुआई में बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिया गया है।

chat bot
आपका साथी