रिहायशी बिल्डिंग 'ट्रंप टावर' में होगी निजी जेट सेवा, जूनियर ट्रंप ने किया उद्घाटन

अगले साल से मिलेगा पजेशन, मुंबई की सबसे ऊंची 800 फीट इमारत में हैं 400 फ्लैट, 3 बीएचके फ्लैट 9 और 4 बीएचके की कीमत 12 करोड़ रुपए से शुरू

By Srishti VermaEdited By: Publish:Fri, 23 Feb 2018 12:53 PM (IST) Updated:Fri, 23 Feb 2018 02:13 PM (IST)
रिहायशी बिल्डिंग 'ट्रंप टावर' में होगी निजी जेट सेवा, जूनियर ट्रंप ने किया उद्घाटन
रिहायशी बिल्डिंग 'ट्रंप टावर' में होगी निजी जेट सेवा, जूनियर ट्रंप ने किया उद्घाटन

मुंबई (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर ने मुंबई में 78 मंजिल के अल्ट्रा लग्जरी ट्रंप टावर का उद्घाटन किया है। मुंबई में यह ना सिर्फ सबसे ऊंचा टावर है, बल्कि यह पहली ऐसी रिहाइशी बहुमंजिला इमारत है जिसमें प्राइवेट जेट की सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसे ट्रंप की कंपनी के साथ स्थानीय रियल स्टेट कंपनी लोढा ग्रुप मिलकर बना रहा है। मुंबई की यह सबसे ऊंची इमारत 800 फीट ऊंची है।

दक्षिण मुंबई के पॉश वर्ली में बनी इमारत से अरब सागर का अद्भुत नजारा दिखता है। ट्रंप जूनियर ने इमारत के साथ ही टावर में बने नए निवास का भी अनावरण किया। ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट ट्रंप जूनियर के सात एकड़ में फैले इस रिहाइशी संपत्ति 'द पार्क' स्थित सुनहरे ट्रंप टावर में कुल 400 फ्लैट हैं। यहां तीन बीएचके फ्लैट की शुरआती कीमत 9 करोड़ रपए और चार बीएच के फ्लैट की कीमत 12 करोड़ रुपए है।

इस इमारत का निर्माण 2014 में ही शुरू हो गया था और यहां एक और साल बाद यानी 2019 के मध्य तक यह फ्लैट रहने के लिए तैयार हो जाएंगे। लोढा ग्रुप के प्रबंध निदेशक अभिषषेक लोढा ने बताया कि मुंबई ट्रंप टावर लग्जरी आवास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

यह अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले दुनिया के कुछ चुनिंदा प्रोजेक्ट में से एक है। ट्रंप टावर मुंबई में निजी जेट सेवा के अलावा, फ्लैट के बाथरूम में जकूजी, व्हाइट ग्लोव सर्विस, स्पा, ऊपरी मंजिलों पर पेंट हाउस, एक निजी पूल, एक लाउंज आदि की भी सुविधाएं हैं। ट्रंप कार्ड प्रिविलेज प्रोग्राम के अलावा सात चरणों की सुरक्षा व्यवस्था है। 

chat bot
आपका साथी