TMC प्रत्याशी ने रूपा गांगुली पर दिए गए बयान पर मांगी माफी

तृणमूल प्रत्याशी अब्दुर्रज्जाक मोल्ला ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूपा गांगुली के खिलाफ प्रयोग किए गए अपशब्दों के लिए आज माफी मांगी है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 20 Apr 2016 09:01 PM (IST) Updated:Thu, 21 Apr 2016 01:53 PM (IST)
TMC प्रत्याशी ने रूपा गांगुली पर दिए गए बयान पर मांगी माफी

कोलकाता, (जागरण संवाददाता)। दक्षिण 24 परगना के भांगड़ विस क्षेत्र से तृणमूल प्रत्याशी अब्दुर्रज्जाक मोल्ला ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूपा गांगुली के लिए प्रयोग किए गए अपशब्दों पर माफी मांगी है। मोल्ला ने उत्तरी हावड़ा से उम्मीदवार रूपा गांगुली पर तंज कसते हुए कहा था कि रूपा वास्तविक जिंदगी में भी द्रौपदी हैं।

TMC प्रत्याशी के विवादित बोल, रूपा गांगुली निजी जीवन में भी द्रौपदी

मोल्ला के इस विवादित बयान की वजह से चुनाव आयोग ने नोटिस भी भेजा। जब इस मामले पर रूपा गांगुली से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि इस तरह की छोटी बात का जवाब देना मेरी मर्यादा से बहुत नीचे है।

सक्रिय माकपा नेता के रूप में लंबी राजनीतिक पारी खेलने के बाद हाल ही में तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाले दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अब्दुर्रज्जाक मोल्ला ने बुधवार को फिल्मी पर्दे से सियासी मैदान में आए कलाकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया।

उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद अभिनेता देव और अभिनेत्री मुनमुन सेन को भी नहीं छोड़ा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूपा गांगुली के खिलाफ भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि रूपा सही में द्रौपदी हैं। यही नहीं पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के स्टार च्वाइस और फिल्मी उम्मीदवारों के चयन पर भी सवालिया निशान लगा दिया।

पढ़ेंः लोगों के लिए राजनीति को और समय देना चाहती हैं रूपा गांगुली

बुधवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में विधानसभा चुनाव में फिल्मी दुनिया से जुड़े उम्मीदवारों से चुनाव प्रचार कराने और उम्मीदवार बनाए जाने संबंधी पूछे गए सवाल पर मोल्ला ने कहा कि फिल्मी उम्मीदवार आम लोगों के लिए किसी काम के नहीं होते हैं। वे कोई काम नहीं करते हैं। उनका इस्तेमाल प्रचार स्टंट मात्र है। उन्होंने पार्टी सांसद और बांग्ला फिल्म अभिनेता देव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अच्छे इंसान नहीं है।

मोल्ला ने अभिनेत्री मुनमुन सेन पर भी कटाक्ष किया। कहा कि मुनमुन जैसी अभिनेत्रियां आम लोगों के किस काम आती हैं। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर हावड़ा की उम्मीदवार रूपा गांगुली के निजी जीवन को लेकर भी टिप्पणी की। कहा कि सभी को अच्छी तरह पता है कि वह (रूपा) कैसी हैं और किसके साथ रहती हैं। उन्हें अगर कोई द्रौपदी कहे तो इस पर मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी, क्योंकि वह सही में द्रौपदी हैं।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी