चारा घोटाला: एक नजर में जानिए पूरा घटनाक्रम

1990 के दशक में हुए चारा घोटाला मामले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा को दोषी करार देने के बाद उनके राजनीतिक करियर पर सवालिया निशान लग गया है। लालू पर पशुओं के चारे के नाम पर चाईबासा ट्रेजरी से 37.70 करोड़ रुपए निकालने का आरोप था।

By Edited By: Publish:Tue, 01 Oct 2013 03:44 AM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2013 03:46 AM (IST)
चारा घोटाला: एक नजर में जानिए पूरा घटनाक्रम

नई दिल्ली। 1990 के दशक में हुए चारा घोटाला मामले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा को दोषी करार देने के बाद उनके राजनीतिक करियर पर सवालिया निशान लग गया है। लालू पर पशुओं के चारे के नाम पर चाईबासा ट्रेजरी से 37.70 करोड़ रुपए निकालने का आरोप था। जानिए पूरा घटनाक्रम:-

पढ़ें : चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा दोषी करार

पढ़ें: लालू यादव का सियासी जीवन

27 जनवरी 1996 : पशुओं के चारे के घोटाले के रूप में सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये की लूट सामने आई। चाईबासा ट्रेजरी से इसके लिए गलत तरीके से 37.70 करोड़ रुपए निकाले गए थे।

11 मार्च, 1996 : पटना उच्च न्यायालय ने चारा घोटाले की जांच के लिए सीबीआई को निर्देश दिए।

19 मार्च, 1996 : उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के आदेश की पुष्टि करते हुए हाईकोर्ट की बैंच को निगरानी करने को कहा।

27 जुलाई, 1997 : सीबीआई ने मामले में राजद सुप्रीमो पर फंदा कसा।

30 जुलाई 1997 : लालू प्रसाद ने सीबीआई अदालत के समक्ष समर्पण किया।

19 अगस्त 1998 : लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के आय से अधिक की संपत्ति का मामला दर्ज कराया गया।

4 अप्रैल 2000 : लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आरोप पत्र दर्ज। राबड़ी देवी को बनाया गया सह-आरोपी।

5 अप्रैल 2000 : लालू प्रसाद और राबड़ी देवी का समर्पण, राबड़ी देवी को मिली जमानत।

9 जून, 2000 : अदालत में लालू प्रसाद के खिलाफ आरोप तय किए

अक्टूबर 2001 : सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद मामले को नए राज्य में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद लालू ने झारखंड में आत्मसमर्पण किया।

18 दिसंबर 2006 : लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में क्लीन चिट दी।

2000-2012 : मामले में करीब 350 लोगों की गवाही हुई। इस दौरान मामले के कई गवाहों की भी मौत हो गई।

17 मई 2012 : सीबीआई की विशेष अदालत में लालू यादव पर इस मामले में कुछ नए आरोप तय किए गए। इसमें दिसंबर 1995 और जनवरी 1996 के बीच दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी निकासी से संबंधित है।

17 सितंबर 2013 : चारा घोटाला मामले में रांची की विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा।

30 सितंबर 2013 : चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव दोषी करार।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी