केरल में संघ कार्यकर्ता की हत्या में तीन गिरफ्तार

पुलिस ने आनंदन की हत्या के संदिग्ध तीन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर सोमवार को कार्यवाही शुरू की थी।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Tue, 14 Nov 2017 09:32 PM (IST) Updated:Tue, 14 Nov 2017 09:32 PM (IST)
केरल में संघ कार्यकर्ता की हत्या में तीन गिरफ्तार
केरल में संघ कार्यकर्ता की हत्या में तीन गिरफ्तार

त्रिचूर (केरल), प्रेट्र। गुरुवयूर कस्बे में नेनमेनी के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता आनंदन की हत्या मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फैज, कार्तिक और जितेश के रूप में हुई है। तीनों से पूछताछ जारी है। फैज के भाई फैजल की चार साल पहले हत्या कर दी गई थी। फैजल की हत्या मामले में आनंदन आरोपी थे।

पुलिस ने आनंदन की हत्या के संदिग्ध तीन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर सोमवार को कार्यवाही शुरू की थी। मालूम हो, 12 नवंबर को आनंदन मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी कार सवार हमलावरों ने टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। फिर उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें 23 वर्षीय आनंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा ने आनंदन की हत्या के लिए माकपा को दोषी ठहराया है, जबकि 12 नवंबर को दिए बयान में वामपंथी दल ने घटना में अपना हाथ होने से इन्कार किया है। हत्या के विरोध में भाजपा ने केरल के गुरुवयूर और मनलूर में सोमवार को हड़ताल का आह्वान किया था। भाजपा नेतृत्व का आरोप है कि पिछले साल मई में पी विजयन सरकार के सत्ता में आने के बाद से उसके और संघ कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ गए हैं।

यह भी पढ़ें: केरल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्‍या, भाजपा ने किया हड़ताल का एलान

chat bot
आपका साथी