जो आप चाहें, वही खबर पाएं... मोबाइल पर ऐसे चलाएं m.jagran.com

m.jagran.com वेबसाइट में देश के 355 जिलों की स्थानीय खबरें पढ़ने को मिलेंगी। इन खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए 1800 से ज्यादा रिपोर्टर 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन जुटे हुए हैं।

By Digpal SinghEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 16 Dec 2017 09:41 AM (IST)
जो आप चाहें, वही खबर पाएं... मोबाइल पर ऐसे चलाएं m.jagran.com
जो आप चाहें, वही खबर पाएं... मोबाइल पर ऐसे चलाएं m.jagran.com

नई दिल्ली, [टीम जागरण]। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मोबाइल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हो गया है। शॉपिंग करना हो या पर्सनल एंटरनेटमेंट या फिर देश-दुनिया की खबरों से रू-ब-रू होना हो। ऐसी ही हमारी कई जरूरतों को मोबाइल पूरी करता है। शायद यही कारण है कि एक रिसर्च के अनुसार हम 10 मिनट में कम से कम एक बार मोबाइल का इस्तेमाल जरूर करते हैं। आपकी और हमारी इन्हीं आदतों को ध्यान में रखते हुए दैनिक जागरण अपनी मोबाइल साइट m.jagran.com को आकर्षक डिजाइन, लोकल खबरों, आकर्षक वीडियोज, पर्सनलाइजेशन, रेलेवेंट और ट्रेंडिंग न्यूज के साथ लाया है। कुल मिलाकर अब m.jagran.com 'जो आप चाहें, वही खबर पाएं' के सिद्धांत पर आधारित है।

नई m.jagran.com वेबसाइट में आपको देश के 355 जिलों की स्थानीय खबरें पढ़ने को मिलेंगी। इन खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए 1800 से ज्यादा रिपोर्टर 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन जुटे हुए हैं। आपकी न्यूज एपेटाइट को पूरी करने के लिए यहां 6000 से ज्यादा खबरें रोज अपडेट होती हैं।

मोबाइल में नीचे की तरफ राज्य चुनें, स्थानीय खबरें, वीडियो और ट्रेंडिंग के रूप चार खास आइकन दिए गए हैं। राज्य चुनें पर टैप करके आप अपने राज्य को चुन सकते हैं। राज्य चुनने के बाद आपके पास अपना शहर चुनने का ऑप्शन भी दिखेगा। इस तरह से आप जिस शहर की खबर देखना चाहते हैं आपको सिर्फ वही खबरें दिखेंगी। दूसरा विकल्प स्थानीय खबरें है। इस विकल्प की खास बात यह है कि आप जिस भी जगह होंगे यह आपको वहीं की खबरें दिखाएगा। इसके लिए आपको अपने फोन का जीपीएस ऑन रखना होगा। वीडियो विकल्प चुनकर आप लेटेस्ट वीडियो न्यूज भी देख सकते हैं। ट्रेंडिंग में आपको हर सेक्शन की सर्वाधिक पढ़ी गई खबरें दिखेंगी।

आपके मोबाइल के ऊपरी दाएं कोने में दिल का आकार दिखेगा। यह आपके लिए खास है। खास इसलिए क्योंकि इसके जरिए m.jagran.com को आप पर्सनलाइज कर सकते हैं। इस दिल पर टैप करने के बाद आपको 12 कैटेगरी दिखेंगी, जिनमें से आप कम से कम 3 कैटेगरी चुनकर अपने यूजर एक्सपीरियंस को बिल्कुल नए लेवल पर लेकर जा सकते हैं। ऐसा करने पर आपको आपके द्वारा चुनी गईं कैटेगरी ही दिखेंगी।

इसके अलावा जागरण लोगो के बगल में आपकी मोबाइल स्क्रीन के बिल्कुल बाईं ओर तीन छोटी-छोटी लाइन दिखेंगी। इन लाइन पर टैप करने पर आपके सामने जो स्क्रीन खुलेगी उसमें आप दैनिक जागरण का ई-पेपर, फोटो गैलेरी देखने के साथ ही न्यूजलेटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से अपनी पसंद का कंटेंट सर्च भी कर सकते हैं। यही नहीं यहां पर m.jagran.com की 11 कैटेगरी के शॉर्टकट भी दिए गए हैं, जिन पर टैप करके आप सीधे उस कैटेगरी की खबरें पढ़ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी