ऊंचा तिरंगा लगाने की होड़ में शामिल हुआ तेलंगाना!

राष्‍ट्रीयता का रंग पूरे देश में छा रहा है, रांची और रायपुर के बाद अब तेलंगाना की बारी है। 2 जून को हैदराबाद में तेलंगाना ने ऊंचा झंडा लहराने का निर्णय लिया है।

By Monika minalEdited By: Publish:Wed, 04 May 2016 11:37 AM (IST) Updated:Wed, 04 May 2016 11:44 AM (IST)
ऊंचा तिरंगा लगाने की होड़ में शामिल हुआ तेलंगाना!

हैदराबाद। देश में हर ओर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की होड़ सी लगी है, कुछ दिनों पहले रांची में और अभी अभी वाघा बार्डर पर सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने का निर्णय लिया गया। अब इस होड़ में शामिल होते हुए तेलंगाना सरकार ने 2 जून को राज्य गठन दिवस के अवसर पर हैदराबाद में सबसे ऊंचा तिरंगा लहराने का निर्णय लिया है।

रायपुर में फहरा देश का सबसे ऊंचा झंडा

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य के प्रमुख सचिव को निर्देश दिया है कि हुसैन सागर लेक के बथुकम्मा घाट पर तिरंगा फहराने का इंतजाम किया जाए।

रांची में 293 फीट ऊंचा झंडा लगाने की बात हुई है, राव ने कहा है कि यहां उससे भी ऊंचा 301 फीट की ऊंचाई पर झंडा लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित झंडे से नागरिकों के बीच राष्ट्रीयता की भावना आएगी।

तेलंगाना: पेंशन ना मिलने पर सचिवालय के बाहर बुजुर्ग ने काटी जीभ, अस्पताल में भर्ती

भारत-पाकिस्तान की सीमा वाघा बॉर्डर पर रायपुर से भी ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने की तैयारी चल रही है। इसकी प्रस्तावित ऊंचाई 106.88 मीटर रहेगी। संभव है यह झंडा जनवरी 2017 में फहराया जाए।

chat bot
आपका साथी