Move to Jagran APP

रायपुर में फहरा देश का सबसे ऊंचा झंडा

श का सबसे ऊंचा झंडा शनिवार शाम रायपुर में फहराया गया। 105 फीट लंबे और 70 फीट चौड़े इस झंडे को शाम पांच बजे यहां लाया गया।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 01 May 2016 03:30 AM (IST)Updated: Sun, 01 May 2016 03:38 AM (IST)
रायपुर में फहरा देश का सबसे ऊंचा झंडा

नई दुनिया ब्यूरो, रायपुर। देश का सबसे ऊंचा झंडा शनिवार शाम रायपुर में फहराया गया। 105 फीट लंबे और 70 फीट चौड़े इस झंडे को शाम पांच बजे यहां लाया गया। इसके बाद एक-एक करके झंडे को स्टील के हुक से फंसाया गया। इसमें छह मिनट लग गए।

loksabha election banner

इस बीच देखते ही देखते झंडा लगभग 21 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह मरीन ड्राइव पहुंचे। उन्होंने पहले शिलालेख से पर्दा हटाकर लोकार्पण किया। इसके बाद बटन दबाया। छह बजे तिरंगा झंडा अपनी पूरी ऊंचाई पर पहुंच गया।

ध्वजारोहण के बाद झंडे को लहराते हुए देखने लिए मरीन ड्राइव और उसके बाहर मेन रोड पर हजारों लोग खड़े थे। जैसे ही झंडा लहराया लोगों ने तालियां बजाकर अभिवादन और सम्मान किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

इसलिए रायपुर का झंडा सबसे ब़़डा-ऊंचा

- रायपुर में 105 फीट लंबा, 70 फीट चौड़ा

- रांची में 99 फीट लंबा, 66 फीट चौड़ा

- फरीदाबाद में 96 फीट लंबा, 64 फीट चौड़ा

- भोपाल में 90 फीट लंबा, 60 फीट चौड़ा

वाघा बॉर्डर पर टूट सकता है रिकॉर्ड

भारत-पाकिस्तान की सीमा वाघा बॉर्डर पर रायपुर से भी ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने की तैयारी चल रही है। इसकी प्रस्तावित ऊंचाई 106.88 मीटर रहेगी। संभव है यह झंडा जनवरी 2017 में फहराया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.