...और जब 63 यात्रियों की 35 मिनट तक हवा में अटकी रहीं सांसें

दिल्ली एयरपोर्ट से सोमवार को रवाना हुई स्पाइस जेट की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत निर्णय कर यात्रियों को तकनीकी खराबी और विमान वापस दिल्ली ले जाने की खबर दी। इस खबर से हवा में तैरते विमान में सवार 63 यात्रियों की सांसें अटक गईं

By manoj yadavEdited By: Publish:Tue, 07 Apr 2015 12:35 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2015 02:09 PM (IST)
...और जब 63 यात्रियों की 35 मिनट तक हवा में अटकी रहीं सांसें

जबलपुर। दिल्ली एयरपोर्ट से सोमवार को रवाना हुई स्पाइस जेट की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत निर्णय कर यात्रियों को तकनीकी खराबी और विमान वापस दिल्ली ले जाने की खबर दी। इस खबर से हवा में तैरते विमान में सवार 63 यात्रियों की सांसें अटक गईं तो कुछ भगवान को याद करने लगे। हालांकि स्पाइस जेट के पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट में यह विमान सुरक्षित उतार लिया।

सूत्र बताते हैं कि स्पाइस जेट की उड़ान नंबर एसजी-2452 दिल्ली से सुबह 7.55 बजे जबलपुर के लिए रवाना हुई। उड़ान के दौरान ही लगभग 8.30 बजे विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने इस खराबी की जानकारी यात्रियों और कंट्रोलरूम को दी। आसमान में ही विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। लगभग 35 मिनट दिल्ली एयरपोर्ट तक विमान एक ही इंजन के सहारे उड़ान भरता रहा।

एयरपोर्ट पर विमान की पायलट ने सुरक्षित लैंडिग करा दी। सुधारा फिर रवाना किया विमान दिल्ली एयरपोर्ट में स्पाइस जेट के विमान से सभी यात्रियों के उतरने के बाद इंजीनियरों ने इस पर सुधार कार्य शुरू कर दिया। फिर ये उड़ान दिल्ली से दोपहर 12.15 बजे जबलपुर के लिए निकली। यह फ्लाइट 1.40 बजे डुमना में उतरी। मुंबई के यात्री भी 5 घंटे देर से पहुंचे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट जबलपुर से मुंबई जाती है।

विमान में आई खराबी की वजह से डुमना एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाले यात्रियों को 5 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यहां सुबह आने वाली फ्लाइट दोपहर 10: 40 पर पहुंचने के बाद 2 बजे मुंबई की ओर रवाना हुई। वहीं वापसी में मुंबई से भी फ्लाइट करीब 4 घंटे की देरी से डुमना आ सकी। जो लोग स्थानीय थे और अपने वाहन से एयरपोर्ट पहुंचे, वे शहर वापस आ गए, लेकिन बाहरी यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही घंटों बिताने पड़े। निजी फ्लाइट में यात्रियों को सुविधा को महत्व नहीं दिया।

पढ़ेंः स्पाइस जेट का धमाकाः 2699 रुपये में करें विदेश यात्रा

पढ़ेंःस्पाइसजेट को मिला नया जीवन

chat bot
आपका साथी