घरेलू एयरलाइंस विवाद में फंसे तेदेपा सांसद यूरोप रवाना

शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के मामले की तरह ही घरेलू विमानन कंपनियों ने एकजुटता दिखाई।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Sat, 17 Jun 2017 08:13 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jun 2017 08:13 PM (IST)
घरेलू एयरलाइंस विवाद में फंसे तेदेपा सांसद यूरोप रवाना
घरेलू एयरलाइंस विवाद में फंसे तेदेपा सांसद यूरोप रवाना

हैदराबाद, प्रेट्र। तेदेपा सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी पारिवारिक छुट्टियों बिताने शुक्रवार रात यूरोप रवाना हो गए। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर 15 जून को अशोभनीय व्यवहार के कारण सभी घरेलू कंपनियों ने उनपर प्रतिबंध लगा रखा है। उनके खिलाफ भी शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के मामले की तरह ही घरेलू विमानन कंपनियों ने एकजुटता दिखाई।

गुरुवार को तेदेपा सांसद विशाखापत्तनम से सुबह 8:10 पर रवाना होने वाले इंडिगो के विमान 6ई-608 से हैदराबाद रवाना होने वाले थे। लेकिन वे उड़ान भरने से 28 मिनट पहले पहुंचे थे। नियम के मुताबिक चेक इन काउंटर 45 मिनट पहले बंद हो जाता है। इसके लिए सांसद ने ग्राउंड कर्मचारियों के साथ दु‌र्व्यवहार किया।

अनंतपुर से तेदेपा सांसद जेसी प्रभाकर रेड्डी ने शनिवार को कहा, 'वह (दिवाकर) अपने परिवार के साथ शुक्रवार रात रवाना हो गए। मैं भी उनके साथ जाने वाला था। लेकिन निजी काम में व्यस्त रहने के कारण मैं नहीं जा सका। उनके विदेश दौरे में गलत क्या है? उन्हें बहुत पहले ही वीजा मिल चुका था।' उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि दिवाकर कहां गए हैं। 

यह भी पढ़ें: सेना प्रमुख को कश्मीर में हालात पर नियंत्रण का भरोसा

chat bot
आपका साथी