तमिल फिल्म में जीएसटी की हुई आलोचना से भाजपा नाराज

भाजपा के वरिष्ठ नेता एच. राजा ने भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संबंध में दिए गए डायलाग की निंदा की है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Fri, 20 Oct 2017 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 20 Oct 2017 10:21 PM (IST)
तमिल फिल्म में जीएसटी की हुई आलोचना से भाजपा नाराज
तमिल फिल्म में जीएसटी की हुई आलोचना से भाजपा नाराज

नागरकोइल (तमिलनाडु), प्रेट्र। दीपावली के मौके पर रिलीज हुई तमिल फिल्म 'मेरसाल' में जीएसटी के उल्लेख को लेकर भाजपा ने नाराजगी जाहिर की है। इस फिल्म में लोकप्रिय अभिनेता विजय ने मुख्य भूमिका निभाई है। भाजपा ने जीएसटी से संबंधित डायलाग फिल्म से हटाने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन ने कहा, 'फिल्म निर्माता इस सिनेमा से जीएसटी से संबंधित असत्य को हटाएं।' उन्होंने कहा कि सिनेमा के माध्यम से गलत सूचना नहीं फैलाई जानी चाहिए। अभिनेता इस माध्यम का दुरुपयोग कर लोगों को भ्रम में नहीं डालें।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एच. राजा ने भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संबंध में दिए गए डायलाग की निंदा की है। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने कहा है कि इससे अर्थव्यवस्था के संबंध में अज्ञान उजागर होता है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तमिलिसाइ सौंदरराजन ने चेन्नई में एक दिन पहले गुरुवार को कहा था कि मेरसाल में सब झूठ कहा गया है। सिनेमा से जुड़ी हस्तियों को लोगों में गलत सूचना फैलाने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता बचाने की लड़ाई लड़ेंगे कपिल सिब्बल

chat bot
आपका साथी