लाजवाब सुषमा! ऐसे मना तीन आसियान विदेश मंत्रियों का जन्मदिन

सुषमा ने अधिकारियों को तुरंत बर्थ डे केक का इंतजाम करने का निर्देश दिया गया। फिर स्वराज और उन तीनों विदेश मंत्रियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 27 Jan 2018 10:18 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jan 2018 10:18 PM (IST)
लाजवाब सुषमा! ऐसे मना तीन आसियान विदेश मंत्रियों का जन्मदिन
लाजवाब सुषमा! ऐसे मना तीन आसियान विदेश मंत्रियों का जन्मदिन

जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली। भारत आसियान रजत जयंती शिखर सम्मेलन के दौरान 10 दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों से आए मेहमान गदगद हैं। इन देशों के राष्ट्र प्रमुखों का भारत में जिस तरह से ध्यान रखा गया उस तरह का उदाहरण मिलना मुश्किल है। आसियान के राष्ट्र प्रमुखों और उनकी पत्नियों के लिए ही नहीं बल्कि इन देशों के विदेश मंत्रियों और अन्य अधिकारियों की सुख सुविधा के लिए भी विदेश मंत्रालय की पूरी टीम लगी हुई थी। स्वयं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की निगरानी में इन मेहमानों के ठहरने की जगह से लेकर उनके खाने-पीने का इंतजाम किया जा रहा था। इस दौरान तीन विदेश मंत्रियों का जन्मदिन भी मनाया गया।

26 जनवरी को 10 आसियान देशों के प्रमुख गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के बाद अपने दल के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे। वहां पर सभी राष्ट्र प्रमुखों को उनकी पत्नियों के साथ अंदर आयोजित खास समारोह में ले जाया गया। उस समय इन देशों के विदेश मंत्री बाहर सुषमा स्वराज के साथ रह गए। तभी स्वराज को पता चला कि सिंगापुर के विदेश मंत्री विविएन बालाकृष्णन और थाइलैंड के विदेश मंत्री डॉन प्रमुदविनाइ का एक दिन पहले ही जन्मदिन था। इसके बाद यह भी पता चला कि वहां उपस्थित ब्रुनेई के विदेश मंत्री लिम जोक सेंग का भी दो दिन पहले 23 जनवरी को जन्मदिन था। फिर क्या था? अधिकारियों को तुरंत बर्थ डे केक का इंतजाम करने का निर्देश दिया गया। फिर स्वराज और उन तीनों विदेश मंत्रियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि स्वराज की भावना को आसियान के सभी सदस्य देशों ने सराहा। यह एक तरह से भारत की सॉफ्ट डिप्लोमेसी को भी प्रदर्शित करता है और बताता है कि भारत किस नजरिये से इन देशों के साथ अपने रिश्तों को देखता है। यही वजह है कि आसियान के सभी देशों ने भारत से आग्रह किया है कि वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाए। 

chat bot
आपका साथी