देशभर में गर्मी का कहर, 30 से अधिक लोगों की मौत, राजस्थान के चुरू में 50 डिग्री से अधिक तापमान

पूरे देश में भयंकर गर्मी का कहर जारी है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने राजस्थान और विदर्भ में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 02 Jun 2019 09:57 AM (IST) Updated:Sun, 02 Jun 2019 11:07 AM (IST)
देशभर में गर्मी का कहर, 30 से अधिक लोगों की मौत, राजस्थान के चुरू में 50 डिग्री से अधिक तापमान
देशभर में गर्मी का कहर, 30 से अधिक लोगों की मौत, राजस्थान के चुरू में 50 डिग्री से अधिक तापमान

नई दिल्‍ली, जेएनएन। पूरे देश में भयंकर गर्मी का कहर जारी है। गर्मी के कहर को देखते हुए मौसम विभाग ने राजस्थान और विदर्भ में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

राजस्थान के चुरू में तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं जैसलमेर में भी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भी तापमान पचास डिग्री के पार कर चुका है। नारनौल में पारा 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। देशभर में गर्मी के कारण 30 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि तेलंगाना में गर्मी के कारण अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्‍ट्र में आठ और आंध्र प्रदेश में तीन लोगों की गर्मी के कारण मौत हो गई।  

थार रेगिस्तान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में 3 जून के बाद गिरावट आ सकती है। मॉनसून भी एक हफ्ते की देरी से आएगा और सामान्य रहेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 6 जून के बाद बारिश हो सकती है। हवा की गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली की हवा शनिवार को खराब हालत में थी। एयर इंडेक्स में यह 264 पर रही। अनुमान है कि तापमान में गिरावट के साथ ही इसकी गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

लखनऊ के मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन घंटों में उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी