गर्मी ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड, लोग बेहाल

चिलचिलाती धूप और हलक सुखा देने वाली गर्मी से दिल्ली-एनसीआर में लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को गर्मी ने छह वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा। आठ मई पिछले छह साल में सबसे अधिक गर्म रहा। हालांकि शनिवार से 12 मई तक तक बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sat, 09 May 2015 08:35 AM (IST) Updated:Sat, 09 May 2015 08:40 AM (IST)
गर्मी ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड, लोग बेहाल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप और हलक सुखा देने वाली गर्मी से दिल्ली-एनसीआर में लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को गर्मी ने छह वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा। आठ मई पिछले छह साल में सबसे अधिक गर्म रहा। हालांकि शनिवार से 12 मई तक तक बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। 13 मई से मौसम साफ रहने की संभावना है, इससे पारा और चढ़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का औसत अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जो क्रमश: 42.3 डिग्री और 28 डिग्री रहा। हालांकि सात मई की तुलना में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई।

गुरुवार को औसत अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पालम का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया था, लेकिन शुक्रवार को बादल छाए रहने के कारण पालम का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रिज इलाका सर्वाधिक गर्म रहा, जहां तापमान अधिकतम 43.5 डिसे दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 32 फीसद और न्यूनतम 16 फीसद दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -
गर्मी से बेहाल हुए लोग, पारा 44 डिग्री के पार

ग्रह नक्षत्रों की चाल पर बल खाएगा मानसून

chat bot
आपका साथी