सिर्फ सख्त कानून महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी नहीं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधिक मामलों का उपयुक्त हल सिर्फ कानून बना देना ही नहीं है। चह्वाण ने बुतीबोरी इंडस्ट्रियल इलाके के पास जैन सहेली मंडल एनजीओ को कम्यूनिटी हाल और वूमेन डेवलेपमेंट सेंटर समर्पित करने के दौरान यह बात कही। सोमवार की रात हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए केवल सख्त कानून बना देना ही काफी नहीं है बल्कि आवश्यक है कि समाज की सोच बदले। उन्होंने कहा कि समाज का उनके प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है।

By Edited By: Publish:Tue, 26 Feb 2013 06:04 PM (IST) Updated:Tue, 26 Feb 2013 08:36 PM (IST)
सिर्फ सख्त कानून महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी नहीं

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधिक मामलों का उपयुक्त हल सिर्फ कानून बना देना ही नहीं है।

चह्वाण ने बुतीबोरी इंडस्ट्रियल इलाके के पास जैन सहेली मंडल एनजीओ को कम्यूनिटी हाल और वूमेन डेवलेपमेंट सेंटर समर्पित करने के दौरान यह बात कही। सोमवार की रात हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए केवल सख्त कानून बना देना ही काफी नहीं है बल्कि आवश्यक है कि समाज की सोच बदले। उन्होंने कहा कि समाज का उनके प्रति नजरिया बदलने की जरूरत है।

यौन उत्पीड़न में शिक्षक गिरफ्तार :

नागपुर के ही मोहादी तालुका के जिला परिषद स्कूल के एक शिक्षक को नौ छात्राओं के साथ अश्लील व्यवहार और एक के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अंग्रेजी टीचर राजू बागाडे सांध्य कक्षाओं के बहाने छात्राओं को बुलाता था और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाता था। छात्राओं की शिकायत के बाद उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी