पिछले दरवाजे से सत्ता में नहीं आएगा द्रमुक : स्टालिन

लिन ने कहा कि द्रमुक सत्ता के पीछे नहीं भाग रहा है। हम पिछले दरवाजे से सत्ता में नहीं आएंगे।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 02 Sep 2017 07:01 PM (IST) Updated:Sat, 02 Sep 2017 07:01 PM (IST)
पिछले दरवाजे से सत्ता में नहीं आएगा द्रमुक : स्टालिन
पिछले दरवाजे से सत्ता में नहीं आएगा द्रमुक : स्टालिन

मुंबई, आइएएनएस। द्रमुक के कार्यवाहक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा है कि तमिलनाडु में भारी राजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद उनकी पार्टी राज्य में पिछले दरवाजे से सत्ता में कभी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि राज्य की अन्नाद्रमुक सरकार किसी भी समय गिर सकती है।

स्टालिन ने कहा कि द्रमुक सत्ता के पीछे नहीं भाग रहा है। हम पिछले दरवाजे से सत्ता में नहीं आएंगे क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में बनी सरकार सही ढंग से काम नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक में जारी संकट सरकार की स्थिरता पर सवालिया निशान लगाता है। इस सरकार का गिरना तय है, चाहे यह एक साल में गिरे या कुछ महीने या कुछ ही दिनों में। अगर यह कुछ ही क्षणों में गिर जाए तो आश्चर्य नहीं किया जाना चाहिए। स्टालिन शनिवार को यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

इस बीच अन्नाद्रमुक से दरकिनार किए गए टीटीवी दिनाकरन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से तमिलनाडु में हस्तक्षेप करने की मांग की। पुडुचेरी में कैंप कर रहे अपने समर्थक विधायकों से भेंट के बाद शनिवार को उन्होंने कहा कि राज्य में असाधारण स्थिति है। वह एक-दो दिन इंतजार करेंगे और उसके बाद आगे की कार्ययोजना पर फैसला लेंगे।

यह भी पढ़ें: चुनाव चिह्न की लड़ाई के कारण 'टीम मोदी' में शामिल होने से वंचित रह सकती है AIADMK

chat bot
आपका साथी