मुलायम सिंह यादव बीमार, नहीं मनाए होली

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की तबीयत गुरुवार को अचानक खराब हो गई थी। उन्हें संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2015 09:25 PM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2015 09:45 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव बीमार, नहीं मनाए होली

लखनऊ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की तबीयत गुरुवार को अचानक खराब हो गई थी। उन्हें संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज करते वक्त डॉक्टरों ने मुलायम सिंह यादव को आराम की सलाह दी है।

बताया जा रहा है कि वे मूत्र संबंधी संक्रमण से ग्रसित हैं। अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का स्वाइन फ्लू टेस्ट भी किया गया। मुलायम सिंह यादव ने डॉक्टरों से सांस दिक्कत की शिकायत की थी।

मुलायम सिंह यादव के बीमार होने की खबर के फैलते ही पूरे सपा दल में होली का रंग फीका पड़ गया। मुलायम सिंह यादव के करीबियों के साथ सपा के कई नेताओं ने भी होली नहीं मनाई।

मुलायम सिंह यादव की खैर खबर लेने के लिए भी लोग प्रयास करते रहे। मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के पीछे बीते माह उनकी व्यस्तता बताया जा रहा है।

पढ़ेंः मोदी मुलायम तो बादशाह हैंः आजम खां

chat bot
आपका साथी