माकपा में नहीं लौटेंगे सोमनाथ

मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से निष्कासित वयोवृद्ध नेता व लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने पार्टी में वापसी से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने यह फैसला पारिवारिक विरोध व अस्वस्थता के कारण लिया है।

By Test1 Test1Edited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 06:19 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 06:57 PM (IST)
माकपा में नहीं लौटेंगे सोमनाथ

जागरण ब्यूरो, कोलकाता।: मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से निष्कासित वयोवृद्ध नेता व लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने पार्टी में वापसी से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने यह फैसला पारिवारिक विरोध व अस्वस्थता के कारण लिया है। माकपा से निष्कासन के लगभग सात वर्ष बाद उन्हें फिर से पार्टी में लाने की कवायद शुरू की गई थी। माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने बीते दिनों सोमनाथ चटर्जी के घर जा कर उनके पार्टी में लौटने की संभावनाओं को बल दे दिया था। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि सोमनाथ जी पार्टी से कभी अलग हुए ही नहीं हैं। इसके बाद से ही राजनीतिक गालियारों में जोर शोर से सोमनाथ के माकपा में लौटने की चर्चा होने लगी थी, पर अचानक ही उन्होंने पार्टी में नहीं लौटने की घोषणा की है। हालांकि उन्होंने यह कह कर माकपा को राहत जरूर दी है कि वह पार्टी के कार्यक्रमों में स्वेच्छा से जाते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी