जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सेना का एक जवान घायल

भारतीय चौकियों पर की गई गोलीबारी के दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया है, शनिवार को सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Sat, 22 Jul 2017 03:11 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jul 2017 03:29 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सेना का एक जवान घायल
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सेना का एक जवान घायल

जम्मू,पीटीआई। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार रात को पाकिस्तान सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया। नियंत्रण रेखा पर पाक द्वारा भारतीय चौकियों पर की गई गोलीबारी के दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया है, शनिवार को सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  इस बात की जानकारी दी।

उन्होेंने कहा कि पाकिस्तान सेना ने नौशेरा सेक्टर में करीब 10.35 बजे भारतीय चौकियों पर छोटे शस्त्र की गोलीबारी की शुरूआत की। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तान फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

सेना के अधिकारी ने कहा कि सैनिक के बाएं हाथ पर मामूली चोट लगी है, घायल जवान को चिकित्सकीय इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल वो खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि पाक द्वारा शनिवार को कोई संघर्ष विराम उल्लंघन नहीं किया गया है।

बता दें कि राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों पर फायरिंग की। इस दौरान भारतीय जवान राइफलमैन जयद्रथ सिंह गंभीर रूप से घायल होने से शहीद हो गए थे। 28 साल के शहीद जयद्रथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के भगवानपुर गांव के रहने वाले थे

यह भी पढ़ें: मोदी ने दी सांसदों को 'लाल बत्ती' की मानसिकता से भी दूर रहने की सलाह

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना के पास 10 दिन की लडाई के लिए भी गोला-बारूद नहीं: CAG

chat bot
आपका साथी