जानिए कब लगेगा साल का आखिरी और तीसरा सूर्य ग्रहण

भारत में साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को लगने वाला है। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

By Arti YadavEdited By: Publish:Tue, 07 Aug 2018 10:54 AM (IST) Updated:Tue, 07 Aug 2018 11:11 AM (IST)
जानिए कब लगेगा साल का आखिरी और तीसरा सूर्य ग्रहण
जानिए कब लगेगा साल का आखिरी और तीसरा सूर्य ग्रहण

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारत में साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को लगने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इससे पहले 2018 में सूर्य ग्रहण 15 फरवरी और 13 जुलाई को लगा था। इसके बाद अगले साल 6 जनवरी 2019 को सूर्य ग्रहण लगेगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। बल्कि उत्तरी अमेरिका, उत्तर पश्चिम एशिया, साउथ कोरिया, मॉस्को, चीन आदि देशों के लोग इसका नजारा देख सकेंगे।

नासा के अनुसार साल 2018 की तरह ही साल 2019 में भी तीन सूर्य ग्रहण होंगे। पहला 6 जनवरी को, दूसरा 2 जुलाई को और तीसरा 26 अगस्त 2019 को लगेगा।

क्या होता है सूर्य ग्रहण

पृथ्वी अपनी धुरी पर निरंतर घुमते रहने के साथ-साथ सौरमंडल में सूर्य का चक्कर भी लगाती है। जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तो वह सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता है। जिससे धरती पर साया फैल जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें

-साल का आखिरी सुर्य ग्रहण 11 अगस्त को लगेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा।

-नॉर्थ अमेरिका, नॉर्थ पश्चिमी एशिया, साउथ कोरिया, मास्को, चीन जैसे कई देशों के लोग सुर्य ग्रहण देख पाएंगे। लंदन में सूर्यग्रहण सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर शुरू होगा।

-भारत में इस सूर्यग्रहण का सूतक काल 10 अगस्त की देर रात 12 घंटे पहले 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू हो जाएगा।

-सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए यहां सूतक काल का प्रभाव ना के बराबर ही माना जाएगा.

-नासा के अनुसार 2019 में भी तीन सूर्य ग्रहण लगेंगे। 2019 में पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को, दूसरा 2 जुलाई को और तीसरा 26 अगस्त को पड़ेगा।

-इससे पहले 13 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगा था और 15 फरवरी को साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण लगा था।

chat bot
आपका साथी