मुख्यमंत्री पद के लिए है भाजपा-शिवसेना की तकरार : राणे

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री नारायण राणे ने रविवार को कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे की लड़ाई मुख्यमंत्री पद के लिए है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों के पास राज्य में मुख्यमंत्री पद के लायक कोई चेहरा नहीं है। औरंगाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए राणे ने कहा,

By Edited By: Publish:Sun, 21 Sep 2014 07:12 PM (IST) Updated:Sun, 21 Sep 2014 07:12 PM (IST)
मुख्यमंत्री पद के लिए है भाजपा-शिवसेना की तकरार : राणे

मुंबई। कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री नारायण राणे ने रविवार को कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे की लड़ाई मुख्यमंत्री पद के लिए है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों के पास राज्य में मुख्यमंत्री पद के लायक कोई चेहरा नहीं है।

औरंगाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए राणे ने कहा, 'जबकि दोनों ही दलों के पास का राज्य का नेतृत्व करने लायक चेहरा नहीं है, भाजपा-शिवसेना के बीच यह लड़ाई निजी और स्वार्थ से प्रेरित है।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ऐसे आधा दर्जन नेता हैं जिनमें राज्य का नेतृत्व करने की काबिलियत है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस और राकांपा के बीच सीट बंटवारे का तनाव सिर्फ सीटों की संख्या के कारण था, मुख्यमंत्री पद के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की 288 सीटों में से राकांपा को 124 सीट देने पर सहमत है। राणे ने कहा, 'कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची दो दिनों में जारी हो जाएगी। मेरी निजी राय है कि कांग्रेस-राकांपा का गठबंधन राज्य के साथ दोनों दलों के लिए भी हितकारी है।'

पढ़ें : गठबंधन रहे या टूटे, शिवसेना चुनाव लड़ने को तैयार : उद्धव

पढ़ें : भाजपा ने खारिज किया शिवसेना का नया फार्मूला

chat bot
आपका साथी