शिर्डी में साईं समाधि शताब्दी समारोह आज से, पीएम हो सकते हैं शामिल

साईं समाधि के सौ वर्ष पूरे होने पर 17 अक्टूबर से शिर्डी में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुनियाभर से तीन से पांच लाख साईं भक्तों के शिर्डी आने की संभावना है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 11:04 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 12:25 AM (IST)
शिर्डी में साईं समाधि शताब्दी समारोह आज से, पीएम हो सकते हैं शामिल
शिर्डी में साईं समाधि शताब्दी समारोह आज से, पीएम हो सकते हैं शामिल

नईदुनिया, शिर्डी। साईं समाधि के सौ वर्ष पूरे होने पर 17 अक्टूबर से शिर्डी में तीन दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुनियाभर से तीन से पांच लाख साईं भक्तों के शिर्डी आने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार 19 अक्टूबर को समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। समारोह के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

बुधवार को कांकड़ आरती से समारोह की शुरुआत होगी। दोपहर में शहर में साई प्रतिमा शोभायात्रा निकाली जाएगी। बाद में साईं चरित्र का पाठ होगा। यह 24 घंटे चलेगा। सुरक्षा कारणों से 18 और 19 अक्टूबर के कार्यक्रमों का अधिकृत विवरण संस्थान ने जारी नहीं किया है।

वैसे स्थानीय प्रशासन ने बुधवार से शहर के स्कूल-कॉलेजों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। मुंबई के द्वारकामाई भक्त मंडल ने ब्रह्मांड नायक नाम से विष्णु के अवतार की झांकी तैयार की है। 60 फीट की इस झांकी में बीते सौ सालों में भक्तों द्वारा साईं को लेकर महसूस किए गए ईश्वरीय अवतारों को दर्शाया गया है। समापन समारोह में प्रधानमंत्री के शामिल होने की खबर से प्रशासन भी मुस्तैद है। बाहर से भी पुलिस बल बुलवाया गया है।

chat bot
आपका साथी