नक्सलियों के खिलाफ चलेगा संयुक्त अभियान

रायपुर। अमेरिका यात्रा पूरी कर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का एलान किया। नक्सलियों के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नक्सली अब हिंसक हो गए हैं, ऐसे में सिद्धांतों की बात कर उन्हें बख्शा नहीं जा सकता। शिंदे का इस एलान से एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा था कि नक्सलवाद से लड़ना राज्यों की जिम्मेदारी है, केंद्र सरकार उन्हें केवल सहयोग दे सकती है।

By Edited By: Publish:Fri, 31 May 2013 08:01 AM (IST) Updated:Fri, 31 May 2013 10:28 PM (IST)
नक्सलियों के खिलाफ चलेगा संयुक्त अभियान

रायपुर। अमेरिका यात्रा पूरी कर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का एलान किया। नक्सलियों के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नक्सली अब हिंसक हो गए हैं, ऐसे में सिद्धांतों की बात कर उन्हें बख्शा नहीं जा सकता। शिंदे का इस एलान से एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा था कि नक्सलवाद से लड़ना राज्यों की जिम्मेदारी है, केंद्र सरकार उन्हें केवल सहयोग दे सकती है।

छत्तीसगढ़ लहूलुहान, शिंदे अमेरिकी मेहमान

जगदलपुर के दरभा इलाके में कांग्रेस नेताओं पर हुए हमले के छह दिन बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री ने राजभवन में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। केंद्र और राज्य सरकार के सुरक्षा बल मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम देंगे। स्टेट की फोर्स को सेंट्रल फोर्स सहयोग करेगी।

नक्सली हमले से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

उन्होंने कहा कि माओवादी अपनी मूल विचारधारा से भटक गए हैं, वे हिंसक हो गए हैं। 2010 में 76 जवानों की हत्या और 25 मई को कांग्रेस नेताओं की हत्याओं ने यह साबित कर दिया है कि नक्सली लोगों की जान लेने पर उतारू हैं। ऐसे में उन्हें किसी भी शर्त पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ अभियान में राज्य सरकार को जितने सहयोग की जरूरत होगी, केंद्र सरकार देने को तैयार है। संयुक्त अभियान के संबंध में शिंदे ने स्पष्ट किया कि यह फिलहाल छत्तीसगढ़ में चलाया जाएगा। बाकी राज्यों में स्थिति की समीक्षा कर जरूरत पड़ने पर संयुक्त अभियान चलेगा। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने अभियान के कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी।

ग्रे-हाउंड की तर्ज पर फोर्स गठन का सुझाव

केंद्रीय गृहमंत्री ने बताया, मैंने छत्तीसगढ़ सहित अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों को निर्देश दिया है कि वे आंध्र प्रदेश की तर्ज पर ग्रे-हाउंड फोर्स का गठन करें, जो नक्सल मोर्चे पर निपटने में पूरी तरह सक्षम हो। फोर्स गठन और जवानों के प्रशिक्षण से लेकर तमाम तरह की जरूरतों को पूरा करने में केंद्र सरकार राज्यों का पूरा साथ देगी।

जांच में होगा साफ

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि घटना को लेकर जो भी आशंकाएं हैं, जांच के बाद वे दूर हो जाएंगी। इंटेलिजेंस फेल होने और राजनीतिक साजिश होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एनआइए और राज्य सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। दोनों जांच चल रही हैं। जांच के बात सारे तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे। परिवर्तन यात्रा और कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा में हुई चूक के सवाल पर कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह तय हो गया है कि कहीं न कहीं इस तरह की बातें हुई हैं, लेकिन जांच के बाद ही सारी बातें स्पष्ट हो पाएंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी