शाहरुख की बेटी सुहाना खान हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा- ऐसी तस्वीर क्यों डाली?

सुहाना को इससे पहले भी कई बार ट्रोल किया जा चुका है।

By Vikas JangraEdited By: Publish:Thu, 05 Jul 2018 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 05 Jul 2018 06:46 PM (IST)
शाहरुख की बेटी सुहाना खान हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा- ऐसी तस्वीर क्यों डाली?
शाहरुख की बेटी सुहाना खान हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा- ऐसी तस्वीर क्यों डाली?

नई दिल्ली [जेएनएन]। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। इसकी वजह उनका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बिकनी में फोटो शेयर करना है। इन दिनों शाहरुख खान अपने परिवार समेत इटली में छुट्टियां मना रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को अपडेट जानकारी देते रहते हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब सुहाना ट्रोल्स के निशाने पर आई हैं।

इससे पहले भी शाहरुख और सुहाना हुए ट्रोल

शाहरुख और सुहाना को इससे पहले भी फोटो के लिए ट्रोल किया गया। इन फोटोज में सुहाना शाहरुख के गाल पर किस करने वाली हैं। सुहाना ने इस फोटो का कैप्शन दिया था.. Sun Kissed। फोटो के बाद कुछ लोगों को बाप-बेटी की ये बॉन्डिंग पसंद आई तो कुछ को बहुत ही नागवार गुजरी। जिसके बाद लोगों ने दोनों को काफी ट्रोल किया।

 

आमिर भी हो चुके हैं ट्रोल

बॉलीवुड में ट्रोल होने वाले शाहरुख और सुहाना अकेले बाप-बेटी नहीं हैं। अभी हाल ही में आमिर खान को भी बेटी के साथ एक तस्वीर डालने पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। आमिर की ज्यादा आलोचना इसीलिए हुई थी कि उन्होंने रमजान महीने में ये तस्वीर शेयर की।

हीरोइन्स भी होती हैं ट्रोल

बिकनी को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस भी रहती हैं। इनमें प्रियंका से लेकर सोनम कपूर तक का नाम लिया जा सकता है। इसके अलावा टीवी कलाकारों में भी नागिन फेम एक्ट्रेस मोनी रॉय से लेकर 'भाभी जी घर पे हैं' शो की मशहूर भाभी शुभांगी अत्रे तक का नाम लिया जा सकता है।  

chat bot
आपका साथी