वकील पल्लवी के हत्यारे को ताउम्र कैद

मुंबई के वडाला में 25 वर्षीय वकील पल्लवी पुरकायस्थ की करीब दो साल पहले हत्या करने वाले सुरक्षा गार्ड स'जाद अहमद पठान उर्फ मुगल को एक स्थानीय अदालत ने ताउम्र कैद की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के वकील उज्ज्वल निकम ने पल्लवी की हत्या को जघन्यतम अपराध बताते हुए स'जाद के लिए मृत्युदंड की मांग की थी, जबकि बचाव पक्ष के वकील वहाब खान ने कई दलीलें देते हुए कम सजा की मांग की थी। पल्लवी के माता-पिता ने सजा पर असंतोष जताया है। वे सज्जाद के लिए फांसी की सजा चाह रहे हैं।

By Edited By: Publish:Mon, 07 Jul 2014 02:27 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jul 2014 09:44 PM (IST)
वकील पल्लवी के हत्यारे को ताउम्र कैद

मुंबई, राज्य ब्यूरो। मुंबई के वडाला में 25 वर्षीय वकील पल्लवी पुरकायस्थ की करीब दो साल पहले हत्या करने वाले सुरक्षा गार्ड सज्जाद अहमद पठान उर्फ मुगल को एक स्थानीय अदालत ने ताउम्र कैद की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के वकील उज्ज्वल निकम ने पल्लवी की हत्या को जघन्यतम अपराध बताते हुए सज्जाद के लिए मृत्युदंड की मांग की थी, जबकि बचाव पक्ष के वकील वहाब खान ने कई दलीलें देते हुए कम सजा की मांग की थी। पल्लवी के माता-पिता ने सजा पर असंतोष जताया है। वे सज्जाद के लिए फांसी की सजा चाह रहे हैं।

अभियोजन पक्ष का तर्क था कि पल्लवी की हत्या के सदमे से करीब एक साल बाद उसके साथ रहने वाले उसके मित्र अविक सेनगुप्ता की भी मौत हो चुकी है। इसलिए सज्जाद को दोनों हत्याओं का दोषी मानते हुए मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। बचाव पक्ष के वकील ने हत्या के समय सज्जाद की उम्र सिर्फ 22 वर्ष होने और जम्मू-कश्मीर में रहने वाले उसके परिवार का एकमात्र सहारा होने का हवाला देते हुए कम सजा की मांग की। सत्र न्यायाधीश वृषाली जोशी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पल्लवी हत्याकांड को जघन्यतम अपराध मानने से इन्कार करते हुए सज्जाद को जीवनपर्यत कैद की सजा सुनाई। आइएएस अधिकारी अतनु पुरकायस्थ की बेटी पल्लवी की दो साल पहले 9 अगस्त 2012 को मुंबई के वडाला क्षेत्र में उसकी ही इमारत के सुरक्षा गार्ड ने हत्या कर दी थी। सज्जाद को मिली सजा पर असंतोष जताते हुए पल्लवी के पिता ने कहा, 'मेरी बेटी साहसी लड़की थी और वह बहादुरी से आखिरी सांस तक लड़ी। हत्यारे ने 16 बार चाकू से उस पर हमला किया। अगर यह दुर्लभतम मामला नहीं है तो फिर कौन सा होगा।'

पल्लवी वडाला के हिमालयन हाइट्स में अपने मित्र अविक सेनगुप्ता के साथ रहती थी। वे दोनों शादी करने की तैयारी कर रहे थे। इमारत का सुरक्षा गार्ड सज्जाद मुगल पल्लवी पर काफी समय से निगाहें गड़ाए था। एक रात पल्लवी को अकेला देख सज्जाद ने उसके फ्लैट की बिजली काट दी। पल्लवी द्वारा बुलाने पर सज्जाद इलेक्ट्रीशियन के साथ गया और उसके फ्लैट की चाभी चुरा लाया। बाद में फिर से बिजली काटकर चुराई गई चाभी से फ्लैट खोलकर पल्लवी के पास जा पहुंचा। दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर सज्जाद ने चाकू से पल्लवी की कई वार कर हत्या कर दी। पल्लवी के साथ रहने वाले उसके मित्र अविक सेनगुप्ता की नवंबर, 2013 में मस्तिष्क की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अविक झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला था। उसके पिता आलोक सेनगुप्ता टाटा मेन अस्पताल में सर्जन रह चुके हैं। अविक की मौत के बाद मुंबई में उसका अंतिम संस्कार उसी जगह किया गया था जहां पल्लवी का किया गया था।

नेस ने प्रिटी से की थी बदसुलूकी

chat bot
आपका साथी