बेहतर हैं शशिकला, अब नहीं है कोविड-19 संक्रमण के कोई लक्षण; अस्पताल ने दी जानकारी

कोविड संक्रमण के बाद बेंगलुरु अस्पताल में भर्ती शशिकाल के लिए जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि अब उनमें कोविड-19 के लक्षण नहीं हैं और सभी हेल्थ पैरामीटर्स बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 03:35 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 03:35 PM (IST)
बेहतर हैं शशिकला, अब नहीं है कोविड-19 संक्रमण के कोई लक्षण; अस्पताल ने दी जानकारी
बेहतर हैं शशिकला, कोविड-19 संक्रमण के लक्षण नहीं

बेंगलुरु, एएनआइ।  अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता शशिकला की हालत में अब काफी सुधार है। अस्पताल के अनुसार, अब उनमें कोविड-19 संक्रमण के लक्षण नहीं है और अलग से ऑक्सीजन की जरूरत भी नहीं।  अस्पताल के अधिकारियों ने बताया है कि 63 वर्षीय शशिकला के संक्रमण के लक्षण अब बिल्कुल नहीं है और उनकी हालत स्थिर है। उनकी एक रिश्तेदार जी इलावरासी भी संक्रमित हैं और उनका इलाज भी इसी अस्पताल में किया जा रहा है। इलावरासी में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर है। 

पिछले सप्ताह कोविड-19 संक्रमित होने के कारण अन्नाद्रमुक (Anna Dravida Munnetra Kazhagam, AIADMK) से निष्कासित नेता वीके शशिकला (VK Sasikala) को बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार को अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि अब उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं (asymptomatic) हैं और उन्हें अब बाहर से ऑक्सीजन का सपोर्ट देने की जरूरत भी नहीं है।

बेंगलुरु के BMRCI अस्पताल ने बताया, 'शशिकला नटराजन में अब संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। वो अब होश में हैं। उनके सभी हेल्थ पैरामीटर सक्रिय हैं। साथ ही उनका ब्लड शुगर नियंत्रित है। अब उन्हें ऑक्सीजन नहीं देना पड़ रहा। वो सहारे के साथ चल पा रही हैं। उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी की जा रही है।'  तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की करीबी रहीं शशिकला को बुखार की शिकायत पर लेडी कर्जन अस्पताल (Lady Curzon Hospital) में भर्ती किया गया था।   21 जनवरी को  RT-PCR टेस्ट में उनके कोविड संक्रमित होने की पुष्टि हुई और इलाज के लिए BMCRI में भर्ती किया गया।

आय से अधिक संपत्ति मामले में चार साल से वो पारापन्ना अग्रहारा जेल की सजा काट रही थीं और अब 27 जनवरी को शशिकला को आधिकारिक तौर पर रिहा कर दिया गया। नेता की रिहाई के बाद तमिलनाडु और कर्नाटक में उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।

chat bot
आपका साथी