सिविल वार कराने की साजिश कर रहा आरएसएस : आजम

नगर विकास मंत्री आजम खां ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) और बजरंग दल पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों संगठन देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। आरएसएस देश में सिविल वार कराने की साजिश कर रहा है और भाजपा विकास के नाम पर केन्द्र की सत्ता हासिल

By manoj yadavEdited By: Publish:Sun, 28 Dec 2014 09:02 PM (IST) Updated:Mon, 29 Dec 2014 12:12 AM (IST)
सिविल वार कराने की साजिश कर रहा आरएसएस : आजम

आजम जासं, रामपुर। नगर विकास मंत्री आजम खां ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) और बजरंग दल पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों संगठन देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। आरएसएस देश में सिविल वार कराने की साजिश कर रहा है और भाजपा विकास के नाम पर केन्द्र की सत्ता हासिल कर विनाश करा रही है।

रविवार को रिक्शा चालकों को कंबल बांटने के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा गरीबों को सम्मान दिया है। मेरी जिंदगी का मकसद गरीबों की मदद करना रहा है। हमेशा से ही ऐसे लोगों की मदद की है और आगे भी करते रहेंगे।

पढ़ेंः आगरा : धर्म परिवर्तन कराने वालों को सरकारी संरक्षण

पढ़ेंः विरोधी खेमे को लेकर सतर्क भाजपा

chat bot
आपका साथी