भाजपा जीती तो वाड्रा जाएंगे जेल

भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर हमला बोला है। शनिवार को उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार गठित होने पर भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे वाड्रा जेल जाएंगे। संवाददाताओं से बातचीत में उत्तर प्रदेश के झांसी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उमा ने कहा कि

By Edited By: Publish:Sun, 13 Apr 2014 02:31 AM (IST) Updated:Sun, 13 Apr 2014 12:15 PM (IST)
भाजपा जीती तो वाड्रा जाएंगे जेल

झांसी। भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर हमला बोला है। शनिवार को उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार गठित होने पर भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे वाड्रा जेल जाएंगे।

संवाददाताओं से बातचीत में उत्तर प्रदेश के झांसी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उमा ने कहा कि सोनिया गांधी के दामाद कई फर्जीवाड़े में फंस चुके हैं। अगर भाजपा सत्ता में आई तो उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सत्तासीन सपा को भी आड़े हाथों लिया। उमा ने आरोप लगाया कि सपा पुलिस की मदद से चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।

पढ़ें : भाजपा ने सोनिया-मनमोहन से पूछे पांच सवाल

chat bot
आपका साथी