बारिश व बर्फबारी से देश-दुनिया से कटा कश्मीर

कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को जमकर बर्फबारी हुई।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Fri, 06 Jan 2017 08:25 PM (IST) Updated:Sat, 07 Jan 2017 01:13 AM (IST)
बारिश व बर्फबारी से देश-दुनिया से कटा कश्मीर

जेएनएन, नई दिल्ली। देश के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों जबर्दस्त बर्फबारी और बारिश का आलम है। कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को जमकर बर्फबारी हुई। कई इलाकों मे बारिश भी हुई। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार तो मौसम तो सुहावना रहा, लेकिन कोहरे के चलते ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी दिल्ली क्षेत्र की 70 ट्रेनें देरी से चल रही थी।

श्रीनगर की सभी उड़ाने रद

कश्मीर घाटी में शुक्रवार को बर्फबारी व जम्मू में भारी बारिश का असर विमानों की आवाजाही पर पड़ा। दिल्ली से जम्मू आने वाले विमान तो देरी से पहंुचे ही, यहां से श्रीनगर जाने वाली सभी उड़ानें रद कर दी गई। जम्मू एयरपोर्ट पर सुबह दिल्ली से आने वाले इंडिगो विमान को खराब मौसम के कारण उतरने की अनुमति नहीं मिली और विमान को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एयरपोर्ट अथारिटी ने शुक्रवार किसी भी विमान के श्रीनगर भेजे जाने की संभावना न देखते हुए उनके रद होने की घोषणा कर दी थी।

मौसम में सुधार की दुआएं मांगने लगे लोग : वादी में बर्फबारी के लिए प्रार्थनाएं करने वाले लोग अब इससे उकता गए हैं। वह मौसम ठीक होने की दुआएं मांगने लगे हैं क्योंकि लगातार हो रही बर्फबारी से वादी के अधिकांश इलाकों का एक दूसरे से संपर्क टूट गया है। इसके साथ ही अधिकांश इलाकों में बिजली, पानी व संचार सेवाएं बिल्कुल ठप पड़ गई हैं।

हिमस्खलन की आशंका

वादी में लगातार हो रही बर्फबारी से हिमस्खलन की आशंका पैदा हो गई है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने वादी के उच्च पर्वतीय इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी वादी में बर्फबारी की संभावना जताई है।

चार धाम में बर्फबारी, केदारनाथ में कार्य ठप

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री ने बर्फ की चादर ओढ़ ली। कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले की ऊंची पहाडि़यों पर भी बर्फबारी की सूचना है। मौसम के मिजाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है।

बड़गाम में अलबद्र का आतंकी ढेर, सेना ने नेटवर्क किया ध्वस्त

जनरल रावत के बयान से बौखलाए पाक सेना प्रमुख ने दी भारत को यह धमकी

chat bot
आपका साथी