केरल में बारिश और बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

दक्षिण भारतीय राज्य केरल में भारी बारिश और बाढ़ के चलते भारी नुकसान हुआ है। यहां अब तक दो दर्ज से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 54 हजार लोग बेघर हो चुके हैं।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 11:13 AM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 11:50 AM (IST)
केरल में बारिश और बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें
केरल में बारिश और बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

नई दिल्ली [जेएनएन]। दक्षिण भारतीय राज्य केरल में भारी बारिश के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मानसूनी बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं और बांधों का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके चलते राज्य में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 54 हजार लोग बेघर हो गए हैं।

इडुक्की बांध में भी पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और इस कारण डैम के सभी पांच दरवाजे खोल दिए गए हैं। उधर, इडुक्की के कलेक्टर जीवन कुमार ने जानकारी दी है कि, शुक्रवार दोपहर 12 बजे हमने 120 क्यूसेक पानी छोड़ा है। बाद में इसे 600 क्यूसेक तक बढ़ाया गया। 

केरल के मलप्पुरम में भीषण बाढ़ के चलते सड़क का एक पूरा हिस्सा बह गया।

इसके बाद कई इलाकों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए चेरुथोनी गांव को खाली करवाया गया है। 

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कई मंत्रियों सहित विपक्षी दल के नेताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र इडुक्की, वायनाड, कलीकट और कोच्चि का दौरा किया। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 12 अगस्त यानी रविवार को केरल का दौरा करेंगे।

केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ के पानी में डूबी एक कार।

इस बीच एनडीआरएफ की दस टीमें बाढ़ प्रभावित पलक्कड़, एर्नाकुलम, अलापुझा, इडुक्की और कोझिकोड में लगाई गई हैं।

सेना ने भी राहत और बचाव अभियान चला रखा है। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। 

बारिश और बाढ़ की वजह से केरल के कई इलाकों में भारी तबाही हुई है।

सड़कें और रास्ते जलमग्न हैं और लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

बारिश और बाढ़ की वजह से सड़कें जगह-जगह टूट गई हैं, जिसकी वजह से वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं।

एनडीआरएफ, अग्निशमन दस्ते और पुलिस बल रात-दिन राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

केरल में जहां तक नजर जाती है पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई मकान डूब चुके हैं।

भूस्खलन की वजह से भी राज्य में काफी नुकसान हुआ है।

बाढ़ के पानी के बीच लोगों को इस तरह से अपने रोजमर्रा के कार्यों को अंजाम देना पड़ रहा है।

बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का अभी तो अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

राहत व बचाव कार्य में जुटे लोग

केरल के पलक्कड़ में एनडीआरएफ व स्थानीय लोग मिलकर बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी