जानें, भारत में किन-किन धार्मिक स्थलों पर है महिलाओं की NO ENTRY

देश के विभिन्न हिस्सों के प्राचीन धार्मिक स्थलों में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी का मामला आज चर्चा का विषय बन गया है। आज हम आपकों ऐसे धार्मिक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आज भी स्त्रियों के प्रवेश पर पाबंदी है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 13 Apr 2016 05:38 PM (IST) Updated:Wed, 13 Apr 2016 06:43 PM (IST)
जानें, भारत में किन-किन धार्मिक स्थलों पर है महिलाओं की NO ENTRY

नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों के प्राचीन धार्मिक स्थलों में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी का मामला आज चर्चा का विषय बन गया है। बात करें शनि शिंगणापुर मंदिर की या फिर महालक्ष्मी मंदिर की। इन धार्मिक स्थलों मेंं महिलाओँ के प्रवेश पर पाबंदी पर अदालत सुनवाई कर रहा है। लेकिन आज हम आपकों ऐसे धार्मिक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आज भी स्त्रियों के प्रवेश पर पाबंदी है।

मुक्तागिरी जैन मंदिर, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश राज्य के गुना शहर में स्थित जैनों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मुक्तागिरी तीर्थ में कोई भी महिला पाश्चात्य परिधान पहनकर प्रवेश नहीं कर सकती। मंदिर परिसर में ऐसे पहनावे पर पूर्ण प्रतिबंध है।

कार्तिकेय मंदिर, पुष्कर, राजस्थान

राजस्थान का प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुष्कर में स्थित कार्तिकेय मंदिर में भी महिलाओं का प्रवेश वर्जित है।

पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल

पद्मनाभस्वामी मंदिर भारत के केरल राज्य के तिरुअनंतपुरम में स्थित भगवान विष्णु का प्रसिद्ध मंदिर है। भारत के प्रमुख वैष्णव मंदिरों में शामिल यह ऐतिहासिक मंदिर तिरुअनंतपुरम के अनेक पर्यटन स्थलों में से एक है। पद्मनाभ स्वामी मंदिर विष्णु-भक्तों की महत्वपूर्ण आराधना-स्थली है। मान्यता है कि सबसे पहले इस स्थान से विष्णु भगवान की प्रतिमा प्राप्त हुई थी। जिसके बाद उसी स्थान पर इस मंदिर का निर्माण किया गया है। इस मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। इस मंदिर की एक अन्य विशेषता यह है की यह भारत का सबसे अमीर मंदिर है।

हाजी अली दरगाह, मुंबई

मुंबई के वर्ली समुद्र तट के छोटे द्वीप पर स्थित हाजी अली दरगाह का सबसे भीतरी हिस्से में औरतों का प्रवेश वर्जित है। दरगाह श्राइन बोर्ड की मानें तो इस्लाम शरीयत कानून के अनुसार किसी भी पवित्र कब्र के निकट महिलाओं का प्रवेश वर्जित है।

हजरत निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह, दिल्ली

दक्षिणी दिल्ली में स्थित हजरत निज़ामुद्दीन औलिया (1236-1325) की दरगाह में भी औरतों का प्रवेश निषेध है।

जामा मस्जिद, दिल्ली

भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक जामा मस्जिद में भी सूर्यास्त के बाद महिलाओं का प्रवेश निषेध है।

chat bot
आपका साथी