भोपाल में खुले धार्मिक स्थल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणाधाम आश्रम पर टेका मत्था

भोपाल में आज धार्मिक स्थल खुल गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आज करुणाधाम आश्रम पर मत्था टेका।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 15 Jun 2020 10:37 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jun 2020 11:16 AM (IST)
भोपाल में खुले धार्मिक स्थल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणाधाम आश्रम पर टेका मत्था
भोपाल में खुले धार्मिक स्थल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणाधाम आश्रम पर टेका मत्था

भोपाल, एएनआइ। भोपाल में आज धार्मिक स्थल खुल गए हैं। लगभग ढाई महीने से यहां पर कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सभी धार्मिक स्थल बंद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आज  करुणाधाम आश्रम पर मत्था टेका। राजधानी में मौजूद बिरला मंदिर फिर खुल गया है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि सभी सरकारी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। हमने मंदिर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों के लिए फेस पर मास्क लगाना अनिवार्य किया है। 

बता दें कि देश में इस वक्त लॉकडाउन का पांचवा चरण चल रहा है। ऐसे में देश में सरकार की तरफ से आठ जून को सभी धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत मिल गई थी। देशभर में आठ जून के अलग-अलग राज्यों में सभी गुरुद्वारा को भी खोलने की इजाजत दी गई थी। 

बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन लगा हुआ हुआ है। ऐसे में सभी लोगों को घर पर रहने की अपील की जा रही है। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पर संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है वहीं पूर देश में मरनेवालों की संख्या 9 हजार पहुंच गई है। इसके अलावा संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुचं गया है। प्रत्येक दिन यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने पर भी जोर दिया जा रहा है। यही नहीं इस लॉकडाउन के चलते लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल अब पांचवे चरण के लॉकडाउन में काफी छूट दी गई है। ऐसे में धीरे-धीरे लोगों की जिंदगी पटरी पर रही है, लेकिन संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है, हालांकि इस वायरस की रोकथाम के लिए सभी देश अपने स्तर पर वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। 

chat bot
आपका साथी