भ्रष्टाचार में फंसे पंजाब के मंत्री का इस्तीफा

भ्रष्टाचार के मामले में फंसे पंजाब के पशुपालन मंत्री गुलजार सिंह राणिके ने रविवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को इस्तीफा सौंप दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि मंत्री ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। गौरतलब है कि गुलजार सिंह राणिके के पूर्व निजी सचिव सरभदयाल सिंह के खिलाफ 1.15 करोड़ रु

By Edited By: Publish:Sun, 16 Sep 2012 09:44 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2012 09:45 PM (IST)
भ्रष्टाचार में फंसे पंजाब के मंत्री का इस्तीफा

चंडीगढ़, जागरण ब्यूरो। भ्रष्टाचार के मामले में फंसे पंजाब के पशुपालन मंत्री गुलजार सिंह राणिके ने रविवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को इस्तीफा सौंप दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि मंत्री ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है।

गौरतलब है कि गुलजार सिंह राणिके के पूर्व निजी सचिव सरभदयाल सिंह के खिलाफ 1.15 करोड़ रुपये के गबन का आरोप था। उन्होंने अटारी विधानसभा क्षेत्र में पंचायतों के लिए आई विकास ग्रांट को हड़पने के लिए कुछ लोगों को नकली सरपंच बनाकर उनके नाम पर जाली बैंक अकाउंट खोल दिए और फिर ग्रांटों के चेक इन जाली खातों में डाल कर 1.15 करोड़ रुपये का गबन किया। गबन पूर्व अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल दौरान किया गया था। सरभदयाल व जालसाजी में शामिल अन्य लोगों पर अमृतसर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में 22 मई को एफआइआर दर्ज की गई थी। हालांकि एफआइआर में सीधे तौर पर मंत्री का नाम शामिल नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके ऊपर भी अंगुली उठ रही थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी