भाजपा और पीडीपी के बीच मनमुटाव की खबर को राम माधव ने किया खारिज

राम माधव ने कहा कि विधान परिषद चुनावों में भाजपा और पीडीपी के बीच कथित मनमुटाव के लिए संवाद की कमी जिम्मेदार है।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Mon, 24 Apr 2017 03:58 PM (IST) Updated:Mon, 24 Apr 2017 04:55 PM (IST)
भाजपा और पीडीपी के बीच मनमुटाव की खबर को राम माधव ने किया खारिज
भाजपा और पीडीपी के बीच मनमुटाव की खबर को राम माधव ने किया खारिज

नई दिल्ली(पीटीआइ)। भाजपा महासचिव राम माधव ने पीडीपी और भाजपा के बीच अनबन की खबर को  खारिज करते हुए कहा कि विधान परिषद चुनाव में दोनों सहयोगियों के बीच कथित मनमुटाव के लिए संवाद की कमी जिम्मेदार है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'कोई अनबन नहीं है। विधान परिषद चुनाव के संबंध में कुछ मुद्दा है। हमने देखा कि दोनों दलों के बीच संवाद की कुछ कमी थी। इन चीजों का समाधान किया जाएगा।' माधव ने यह भी कहा कि सरकार की मुख्य प्राथमिकता घाटी में एक-दो महीने में सामान्य स्थिति बहाल करना है तथा इसके लिए राज्य प्रशासन को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। उनकी टिप्पणी जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात किए जाने के बाद आई है।

भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि घाटी में स्थिति को बिगडऩे से रोकने के लिए संवाद ही एकमात्र रास्ता है। माधव ने कहा कि भाजपा-पीडीपी गठबंधन का एजेंडा छह साल के लिए तय हुआ है और सरकार इसके अनुरूप काम करेगी।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पत्थरबाजी में घायल छात्रा बोली- दोबारा नहीं करूंगी प्रदर्शन

chat bot
आपका साथी