असम की क्षेत्रीय संप्रभुता से नहीं होगा खिलवाड़: राजनाथ सिंह

सोनेवाल का कहना था कि समझौते के विरोध में दीमा हासो जिले में हिंसक प्रदर्शन हुए, जिनमें दो लोगों की जान चली गई।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sun, 28 Jan 2018 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jan 2018 11:38 PM (IST)
असम की क्षेत्रीय संप्रभुता से नहीं होगा खिलवाड़: राजनाथ सिंह
असम की क्षेत्रीय संप्रभुता से नहीं होगा खिलवाड़: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, आइएएनएस। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि नगा शांति समझौते पर दस्तखत करते समय सरकार इस बात का ख्याल रखेगी कि उत्तर-पूर्व के राज्यों की क्षेत्रीय संप्रभुता से खिलवाड़ न हो। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल को उन्होंने यह आश्वासन दिया।

सोनेवाल का कहना था कि समझौते के विरोध में दीमा हासो जिले में हिंसक प्रदर्शन हुए, जिनमें दो लोगों की जान चली गई। राजनाथ ने उनसे कहा कि वह विश्वास रखें, असम की एक इंच जमीन किसी दूसरे राज्य को नहीं दी जाएगी। असम में हिंसक प्रदर्शन संघ के एक नेता के उस बयान के बाद शुरू हुए, जिसमें उन्होंने ग्रेटर नगालैंड संघ में जिलों को शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र ने तैयार किया है। इसे नगा विरोधियों के संगठन एनएससीएन-आइएम से वार्ता में सामने रखा जाएगा। गौरतलब है कि इस संगठन की मांग है कि अरुणाचल प्रदेश, असम व मणिपुर के नगा बहुल्य इलाकों एक किया जाए।

उधर, संगठन ने रविवार को एक बयान में नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

chat bot
आपका साथी