राजीव गांधी ही भारत को सूचना प्रौद्योगिकी युग में लेकर आए : सोनिया गांधी

राजीव गांधी ने तकनीक को विशेष महत्व दिया और आज हमारा देश सूचना प्रौद्योगिकि क्षेत्र में अग्रणी देशों में एक है। ये बातें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केरल के कोट्टयम जिले में स्थित राजीव गांधी सूचना प्रौद्योगिकि संस्थान की 25वीं वर्षगांठ पर कहीं।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2015 05:01 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2015 07:18 PM (IST)
राजीव गांधी ही भारत को सूचना प्रौद्योगिकी युग में लेकर आए : सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा भारत को सूचना प्रौद्योगिकि युग में लाने वाले राजीव गांधी हैं। राजीव गांधी ने तकनीक को विशेष महत्व दिया और आज हमारा देश सूचना प्रौद्योगिकि क्षेत्र में अग्रणी देशों में एक है।

ये बातें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केरल के कोट्टयम जिले में स्थित राजीव गांधी सूचना प्रौद्योगिकि संस्थान की 25वीं वर्षगांठ पर कहीं। उन्होंने कहा कि संस्थान को इस आयाम तक पहुंचाने में केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और वे बधाई के पात्र हैं।

सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी रिवाजों के महत्व को समझते थे.. इस समझ के साथ ही उन्होंने देश में प्रगतिशील दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का प्रयास किया।

chat bot
आपका साथी