कम उम्र में ही काका ने किया था मेरा यौन शोषण : अनीता

दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथलिव इन रिलेशन में रहने वाली अनीता आडवाणी ने दावा किया है कि राजेश खन्ना ने उसका बेहद कम उम्र में यौन शोषण किया था। गौरतलब है कि अनीता ने मुंबई की एक अदालत में अक्षय खन्ना, डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।

By Edited By: Publish:Sun, 25 Nov 2012 10:46 AM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2012 09:30 PM (IST)
कम उम्र में ही काका ने किया था मेरा यौन शोषण : अनीता

समर्थ मोरे, मुंबई। दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथलिव इन रिलेशन में रहने वाली अनीता आडवाणी ने दावा किया है कि राजेश खन्ना ने उसका बेहद कम उम्र में यौन शोषण किया था। गौरतलब है कि अनीता ने मुंबई की एक अदालत में अक्षय खन्ना, डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।

अनीता ने राजेश खन्ना के साथ अपने 33 वर्षो के संबंधों का खुलासा करते हुए कहा कि जब वह 13 वर्ष की उम्र में पहली बार राजेश खन्ना से मिली थी तभी सुपरस्टार राजेश खन्ना ने उसे अपनी बांहों में भरकर किस किया था। इसके बाद राजेश खन्ना ने उसका यौन शोषण भी किया। अनीता ने कहा कि वह उस वक्त बेहद कम उम्र की थी और जो कुछ हुआ वह इसके लिए तैयार नहीं थी।

अनीता ने कहा कि उन दोनों के बीच संबंधों की जानकारी किसी को नहीं थी। जगहंसाई की वजह से उसने कभी यह बात किसी को नहीं बताई। इन सब बातों को भुलाकर वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए जयपुर चली गई। लेकिन जब वहां से वापस आई तो उसने राजेश खन्ना से जानना चाहा कि उन्होंने उसके साथ ऐसा क्यों किया। लेकिन राजेश खन्ना ने पिछली बातों को भुलाकर उसको अपने साथ रहने की बात कह डाली, जिसको वह नकार नहीं सकी।

अनीता ने अपने और राजेश खन्ना के बीच संबंधों को सभी के सामने जग जाहिर कर दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में हुई एक पार्टी में राजेश खन्ना ने उसको सभी के सामने चूमा था। इसके बाद उसने राजेश के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा था। लेकिन शादी के मुद्दे पर राजेश खन्ना ने यह कहकर मना कर दिया कि डिंपल से तलाक ले पाना नामुमकिन है। अनीता ने दावा किया है कि उसके कहने पर ही राजेश ने आशीर्वाद को रेनोवेट भी करवाया था।

कोर्ट ने अनीता मामले में सभी को नोटिस भेजकर 27 नवंबर तक जवाब मागा है। अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों दुबई में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। स्वदेश वापसी के बाद ही अक्षय इस मामले पर अपना पक्ष रखेंगे। अनीता ने राजेश खन्ना के बंगले में छूटा अपना सामान भी मागा है। साथ ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। अनीता ने माग की है कि वह लंबे वक्त तक राजेश खन्ना के साथ रही हैं और ऐसे में उन्हें उनके बंगले से बेदखल न किया जाए।

राजेश खन्ना की मौत के एक दिन बाद ही अनीता खुलकर खन्ना परिवार के विरोध में आ गई थीं। अनीता ने परिवार पर केस दर्ज कराने की धमकी भी दी थी। इस सिलसिले में उन्होंने खन्ना परिवार को कानूनी नोटिस भी भेजा था।

(साभार : मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी