राजधानी, शताब्दी के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ट्रेन लेट होने पर मिलेगा SMS

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में यह एसएमएस सेवा शनिवार से शुरू हो गई है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 04 Nov 2017 09:34 PM (IST) Updated:Sun, 05 Nov 2017 11:20 AM (IST)
राजधानी, शताब्दी के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ट्रेन लेट होने पर मिलेगा SMS
राजधानी, शताब्दी के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ट्रेन लेट होने पर मिलेगा SMS

नई दिल्ली, आइएएनएस। राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस यदि देरी से चल रही होंगी तो अब उसके यात्रियों को इसकी जानकारी एसएमएस से दी जाएगी। हालांकि ट्रेन यदि एक घंटे से अधिक लेट होती है तभी यह संदेश भेजा जाएगा। मौजूदा समय में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों के टिकट कंफर्म होने पर ही उन्हें संदेश भेजा जाता है।

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस में यह एसएमएस सेवा शनिवार से शुरू हो गई है। इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यात्रियों को आरक्षण फार्म में अपना मोबाइल नंबर लिखने के लिए कहा गया है। उनके अनुसार, 'यात्रियों की सुविधा के लिए यह सेवा शुरू की गई है। इस पर आने वाला खर्च रेलवे वहन करेगा। कुछ राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में पहले इसका ट्रायल किया जा चुका है।'

अधिकारी ने बताया कि ट्रायल में कुछ दिक्कतें सामने आईं थीं, उन्हें सुलझा लिया गया है। अब यह सेवा सभी राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में उपलब्ध है। देश भर में 25 राजधानी और 26 शताब्दी जोड़ी ट्रेनों की आवाजाही होती है।

रेलवे ने हालांकि समय की बचत के लिए कुछ ट्रेनों की गति बढ़ाई है। इसके बावजूद भी कुछ ट्रेनें किन्हीं वजहों से विलंब से चल रही हैं। रेल ट्रैक की मरम्मत के कारण भी ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है।

यह भी पढ़ें: ...अब रेलयात्री आसानी से कर सकेंगे भ्रष्टाचार की शिकायत, बना विशेष काउंटर

chat bot
आपका साथी