कांग्रेस मुख्यालय में इस बार राहुल फहराएंगे तिरंगा

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता राहुल के तिरंगा फहराने के बाद झंडे को सलामी देंगे। सोनिया गांधी पिछले 11 दिनों से सर गंगाराम अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2016 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2016 07:05 PM (IST)
कांग्रेस मुख्यालय में इस बार राहुल फहराएंगे तिरंगा

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में पहली बार पार्टी उपाध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे। वाराणसी के दौरे पर बीमार हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुपस्थिति की वजह से पार्टी में नंबर दो होने के नाते राहुल को झंडा फहराने का यह मौका मिलेगा।

पार्टी मुख्यालय में इसके लिए तैयारियां हो रही हैं। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता राहुल के तिरंगा फहराने के बाद झंडे को सलामी देंगे। सोनिया गांधी पिछले 11 दिनों से सर गंगाराम अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं।

वाराणसी से दिल्ली लाए जाने के बाद एयरपोर्ट से अस्पताल जाते वक्त बुखार की तपिश और डिहाइड्रेशन की वजह से एंबुलेंस में ही कांग्रेस अध्यक्ष अ‌र्द्धबेहोशी की स्थिति में गिर गई थी।

इसकी वजह से उनके कंधे में फ्रैक्चर हुआ जिसकी सर्जरी हुई है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के अनुसार, सोनिया गांधी अब काफी बेहतर स्थिति में हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं ब्रिटिश मंत्री प्रीति पटेल

chat bot
आपका साथी