राहुल ने कहा, आजादी केवल कुछ लोगों के लिए नहीं हो सकती

राहुल ने कहा कि जब अंधकार की शक्तियां हममें से कुछ की आजादी के लिए खतरा बनती हैं तब हमें याद रखना चाहिए कि आजादी कुछ लोगों के लिए नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए होनी चाहिए।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2016 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 15 Aug 2016 08:24 PM (IST)
राहुल ने कहा, आजादी केवल कुछ लोगों के लिए नहीं हो सकती

नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दलितों पर हाल ही में हुए हमलों को लेकर परोक्ष रूप से चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आजादी केवल कुछ लोगों के लिए नहीं हो सकती।

राहुल ने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा कि जब अंधकार की शक्तियां हममें से कुछ की आजादी के लिए खतरा बनती हैं तब हमें याद रखना चाहिए कि आजादी कुछ लोगों के लिए नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए होनी चाहिए। भारत में सभी इंसान को सम्मान के साथ जीने और अभिव्यक्ति की आजादी है। देशवासी ऐसे देश की आकांक्षा करते हैं जहां सभी भयमुक्त हों।

पढ़ेंः लालकिले की प्राचीर से बोले PM- हम टालना नहीं, टकराना जानते हैं

जहां विचार मुक्त रूप से विचरते हैं और घृणा की ताकतों से उसे कुचला न जाए। हमें हमेशा इस सच्चाई पर जोर देना चाहिए और इसके लिए संघर्ष करना चाहिए। राहुल ने कहा कि वह पीढ़ी जिसने हमें आजादी दिलाई, आज हमारे साथ नहीं है लेकिन उसके द्वारा दिया गया बहुमूल्य उपहार संविधान हमारे पास है।

पहली बार पार्टी मुख्यालय में किया झंडोत्तोलन :

तीन साल पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद राहुल ने सोमवार को पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराया। आम तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष झंडोत्तलन करती हैं लेकिन वह बीमार हैं और रविवार को ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है। पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा मौजूद थे।

पढ़ेंः हाथरस के नगला फटेला गांव पर फिदा हुए मोदी

chat bot
आपका साथी