राहुल गांधी आज से दो दिन के कर्नाटक दौरे पर

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज से दो दिन कर्नाटक राज्य के दौरे पर रहेंगे। इसकी शुरुआत मन्डया जिले में स्थित कृषि विश्वविधालय से होगी। इस दौरान राहुल मंत्रियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2015 08:03 AM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2015 08:43 AM (IST)
राहुल गांधी आज से दो दिन के कर्नाटक दौरे पर

बेंगलुरु । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज से दो दिन कर्नाटक राज्य के दौरे पर रहेंगे। इसकी शुरुआत मन्डया जिले में स्थित कृषि विश्वविधालय से होगी। इस दौरान राहुल मंत्रियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसानों से लगातार मिल रहे हैं, इस दौरे से किसानों को उम्मीद है कि राज्य सरकार उनके लिए आर्थिक पैकेज का एलान कर सकती है।

राज्य में कमजोर मॉनसून के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष सितंबर तक राज्य में 500 से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। मन्डया व हवेरी में कांग्रेस नेता किसानों से मिलकर उनकी समस्या जानेंगे।

इस दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परेमेश्वर व पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह मौजूद रहेंगे।

ये कैसी रैली? जिसके लिए काट दी किसान की खड़ी फसल

अपनी यात्रा के दौरान राहुल का स्थानीय स्कूलों के बच्चों से भी मिलने का कार्यक्रम है। हवेरी जिले में 6 किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान में वे लबंनी समुदाय की महिलाओं से मिलेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक राज्य में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष मंत्रियों व विधायकों से मिलकर चर्चा करेंगे।

मोदी के शासन में महंगाई चरम पर : राहुल

chat bot
आपका साथी