Rahul Gandhi Defamation: खाली हुई वायनाड सीट के लिए कर्नाटक चुनाव के साथ हो सकती है घोषणा, हरकत में चुनाव आयोग

राहुल गांधी की सदस्यता रद होने के बाद खाली हुए केरल की वायनाड सीट पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। अगले कुछ दिनों में ही इसका ऐलान हो सकता है। अगर उससे पहले राहुल स्टे आर्डर ले आए तो मामला रुक सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2023 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2023 10:02 PM (IST)
Rahul Gandhi Defamation: खाली हुई वायनाड सीट के लिए कर्नाटक चुनाव के साथ हो सकती है घोषणा, हरकत में चुनाव आयोग
खाली हुई वायनाड सीट के लिए कर्नाटक चुनाव के साथ हो सकती है घोषणा।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। राहुल गांधी की सदस्यता रद होने के बाद खाली हुए केरल की वायनाड सीट पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव की घोषणा हो सकती है। अगले कुछ दिनों में ही इसका ऐलान हो सकता है। अगर उससे पहले राहुल स्टे आर्डर ले आए तो मामला रुक सकता है।

क्या कहता है नियम?

बता दें कि चुनाव आयोग से जुड़े नियमों के तहत वैसे भी लोकसभा या विधानसभा सीटों के रिक्त होने के बाद छह महीने के भीतर ही चुनाव कराना जरूरी है। हालांकि, इस दौरान यह देखा जाता है कि उस सदन के कार्यकाल की कितनी अवधि बाकी है, यदि वह छह महीने के कम है तो आयोग वैसी स्थिति में उपचुनाव नहीं कराता है।

एक साल बचा है लोकसभा का कार्यकाल

लोकसभा का कार्यकाल अभी एक साल बाकी है। जिन अन्य सीटों पर उपचुनाव कराए जाने हैं उसमें लक्षद्वीप और जालंधर सीट भी शामिल है। लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल की सदस्यता तब रद हुई थी, जब एक मामले में उन्हें दस साल की सजा हुई थी। हालांकि, बाद में फैजल केरल हाईकोर्ट से स्टे आर्डर लेकर आ गए थे। इसीलिए, तब घोषित उपचुनाव भी रोकने पड़े थे।

जालंधर लोकसभा सीट भी खाली

जालंधर लोकसभा सीट भी हाल ही में कांग्रेस सांसद रहे संतोष चौधरी के निधन के चलते खाली हुई है। सूत्रों की मानें तो इसका ऐलान मार्च के अंत तक घोषित होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ किया जा सकता है। इस बीच राहुल गांधी को अपनी सजा के खिलाफ दूसरी कोर्ट में चुनौती देने का मौका भी मिल जाएगा।

chat bot
आपका साथी