सोच बदलने से रुकेंगे महिलाओं पर अत्याचार

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों को सामजिक समस्या बताते हुए महिलाओं से इसके खिलाफ आगे आने की बात कही। राहुल ने कहा कि समाज महज कानून से नहीं बदलता। समाज में महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। जब तक लोगों की सोच नहीं बदलेगी, तब तक समाज को बदलना आसान नह

By Edited By: Publish:Thu, 21 Aug 2014 12:35 AM (IST) Updated:Thu, 21 Aug 2014 07:29 AM (IST)
सोच बदलने से रुकेंगे महिलाओं पर अत्याचार

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों को सामजिक समस्या बताते हुए महिलाओं से इसके खिलाफ आगे आने की बात कही। राहुल ने कहा कि समाज महज कानून से नहीं बदलता। समाज में महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। जब तक लोगों की सोच नहीं बदलेगी, तब तक समाज को बदलना आसान नहीं है।

राहुल ने हालांकि छेड़छाड़ को लेकर जो कहा उस पर विवाद भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग आपको माता और बहन कहते हैं, जो मंदिरों में मत्था टेकते हैं, देवी की पूजा करते हैं वही बसों में आपके साथ छेड़छाड़ करते हैं।

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राहुल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उनसे राज्य विधानसभा चुनावों के लिए तैयार हो जाने को कहा।

''जो लोग आपको माता और बहन कहते हैं, जो मंदिरों में मत्था टेकते हैं, देवी की पूजा करते हैं वही बसों में आपके साथ छेड़छाड़ करते हैं।''

- राहुल गांधी

पढ़ें: मनरेगा बंद कर सकती है भाजपा: राहुल

पढ़ें: सांप्रदायिक हिंसा बढ़ने से सोनिया-मनमोहन चिंतित

chat bot
आपका साथी