स्वच्छ भारत अभियान को पुडुचेरी के सीएम ने झाड़ू थामी

नारायणसामी ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नीलीथहोप विधानसभा स्थित मनिमेगलाई सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर को साफ किया।

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 04 Sep 2017 09:21 PM (IST) Updated:Mon, 04 Sep 2017 09:21 PM (IST)
स्वच्छ भारत अभियान को पुडुचेरी के सीएम ने झाड़ू थामी
स्वच्छ भारत अभियान को पुडुचेरी के सीएम ने झाड़ू थामी

पुडुचेरी, प्रेट्र। पुडुचेरी के कांग्रेसी मुख्यमंत्री वी नारायणसामी 'स्वच्छ भारत अभियान' को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसकी झलक सोमवार को यहां देखने को मिली। अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर को साफ करने के लिए उन्होंने खुद ही झाड़ू उठा ली। यही नहीं नारायणसामी ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नीलीथहोप विधानसभा स्थित मनिमेगलाई सरकारी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर को साफ किया। बाद में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। इसके पीछे उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि इलाके में कहीं भी कचरा जमा न होने पाए।

उप राज्यपाल किरण बेदी की सक्रिय भागीदारी में पुडुचेरी पहले भी स्वच्छता अभियान का गवाह बन चुका है। किरण बेदी ने पिछले साल जब से उप राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभाली है, तब से ही वह हर सप्ताहांत विभिन्न गांवों, उपनगरों और शहरी इलाकों का दौरा करती रही हैं। इस दौरान उनका जोर क्षेत्र की सफाई को लेकर रहा है।

यह भी पढ़ें: किरण बेदी ने नारायणसामी को दी नियम-कानून पढ़ने की नसीहत

chat bot
आपका साथी