केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेरिस समझौते को दी हरी झंडी: प्रकाश जावड़ेकर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रीमंडल ने कई प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

By kishor joshiEdited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 01:56 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 02:54 PM (IST)
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेरिस समझौते को दी हरी झंडी: प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली (जेएनएन)। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में आज पेरिस समझौते को हरी झंडी दी गयी। कैबिनेट द्वारा हिंदुस्तान केबल लिमिटेड को बंद करने की भी मंजूरी दी गयी। इसके अलावा कैबिनेट ने 'सक्षम' परियोजना के अमल को मंज़ूरी दी।

इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को एलान किया था कि उनकी सरकार दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर पेरिस समझौते को स्वीकृति देगी। पेरिस जलवायु समझौते को अब तक कुल 60 देश स्वीकृति दे चुके हैं। पेरिस में दिसंबर, 2015 में 195 देशों ने इस समझौते को पारित किया था। इसमें जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए वैश्विक तापमान में वृद्धि दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने का लक्ष्य रखा गया है।

पढ़ें- पेरिस समझौता स्वीकारने पर मून ने भारत की सराहना की

आज हुई कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट ने वित्त मंत्रालय के प्रस्ताव को पास कर दिया, जिसमें जीएसटी के कार्यान्वयन के लिए सीबीईसी के आईटी के बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग गई थी। साथ ही कैबिनेट ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड-ऑयल इंडिया लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को साइबेरिया में रुस के तास-यूरीइख ऑयल फील्ड के 29.9 फीसदी शेयर को 1.3 बिलियम में खरीदने की मंजूरी दे दी है।इसके साथ-साथ कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा।

पढ़ें- केन्द्रीय कैबिनेट ने सैनिकों के पेंशन और भत्तों में किया इजाफा

chat bot
आपका साथी