आप के गिरफ्तार नेता की पेशी आज, केजरीवाल करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

जामिया नगर में कांग्रेस के तीन विधायकों के खिलाफ 'पोस्टर वार' ने कानूनी रंग ले लिया है। जामिया नगर पुलिस ने भड़काऊ पोस्टर चिपकाने के आरोप में शुक्त्रवार को आदमी पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडेय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आज उनकी कोर्ट में पेशी होगी। वहीं, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल कहा कि सरकार बनाने में असफल रहने के बाद भाजपा झूठे केस में फंसाकर हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार करवा रही है। वे इस मामले पर आज द

By Edited By: Publish:Fri, 18 Jul 2014 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jul 2014 11:30 AM (IST)
आप के गिरफ्तार नेता की पेशी आज, केजरीवाल करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

नई दिल्ली। जामिया नगर में कांग्रेस के तीन विधायकों के खिलाफ 'पोस्टर वार' ने कानूनी रंग ले लिया है। जामिया नगर पुलिस ने भड़काऊ पोस्टर चिपकाने के आरोप में शुक्त्रवार को आदमी पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडेय समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आज उनकी कोर्ट में पेशी होगी। वहीं, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल कहा कि सरकार बनाने में असफल रहने के बाद भाजपा झूठे केस में फंसाकर हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार करवा रही है। वे इस मामले पर आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

जिला उपायुक्त पी करुणाकरन ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिलीप पांडेय, राम कुमार झा एवं जावेद के खिलाफ 153 ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को किसी ने पीसीआर कॉल कर बताया था कि जामिया नगर में कई जगहों पर भड़काऊ पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें कांग्रेस के तीन विधायकों को मुसलमानों के कातिलों से हाथ मिलाने की बात लिखी गई थी। पोस्टर में विधायकों का नाम भी लिखा हुआ था। बृहस्पतिवार को इफ्तार पार्टी के बाद उनके घर का घेराव करने की भी अपील की गई थी।

पुलिस ने जामिया नगर थाने में तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शुक्रवार शाम दिलीप पांडेय, राम कुमार झा एवं जावेद को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। करीब एक घंटे तक पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी