राजनीतिक पदों पर आसीन नेताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए: नायडू

बैंगलूर। गैर कांग्रेसी उपराज्यपालों-राज्यपालों पर इस्तीफा देने के लिए लटक रही तलवार के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा है कि यूपीए सरकार में राजनीतिक पदों पर नियुक्त सभी पदाधिकारियों को बदले सिस्टम की खातिर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने सीधे-सीधे राज्यपाल या उप-राज्यपालों का जिक्र न करते हुए इतन

By Edited By: Publish:Fri, 20 Jun 2014 04:08 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jun 2014 04:42 PM (IST)
राजनीतिक पदों पर आसीन नेताओं को इस्तीफा दे देना चाहिए: नायडू

बैंगलूर। गैर कांग्रेसी उपराज्यपालों-राज्यपालों पर इस्तीफा देने के लिए लटक रही तलवार के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा है कि यूपीए सरकार में राजनीतिक पदों पर नियुक्त सभी पदाधिकारियों को बदले सिस्टम की खातिर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने सीधे-सीधे राज्यपाल या उप-राज्यपालों का जिक्र न करते हुए इतना साफ किया कि वह यहां पर राजनीतिक नियुक्तियों की बात कर रहे हैं, जिनके बारे में सभी को पता है, इससे अधिक इस विषय में कुछ भी कहना सही नहीं है।

उन्होंने यह जवाब उस सवाल के बाबत किया जिसमें एनडीए सरकार पर यूपीए सरकार द्वारा नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को पद छोड़ने के लिए दवाब देने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस विषय में डबल स्टेंडर्ड नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने साफतौर पर कहा कि इस तरह का डबल स्टेंडर्ड अपनाना सही नहीं है। नायडू ने इस विषय को ज्यादा तवज्जो न दिए जाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि अब जबकि बदली हुई नई सरकार आ चुकी है तो पुरानी सरकार द्वारा की गई राजनीतिक पदों पर की गई नियुक्तियां खुद ही खत्म हो जानी चाहिए।

गौरतलब है कि बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के राज्यपालों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया में इस बात की भी खबर थी कि सात कांग्रेस राज्यपालों को केंद्र की तरफ से इस्तीफा देने की बात कही गई थी। हालांकि केरल की राज्यपाल और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने साफ कहा था कि वह केंद्र की ओर से आए लिखित आदेश के बाद ही इस्तीफा देंगी।

पढ़ें: छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के राज्यपालों ने दिए इस्तीफे

राज्यपालों को हटाने पर अडिग केंद्र

chat bot
आपका साथी